
निखिल स्वामी/ बीकानेर. मई का माह चल रहा है और उपर से तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच होने के कारण लू के थपेड़े चल रहे है. ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल है. गर्मी के मौसम में खादी की डिमांड बढ़ने लग गई है. अब युवाओं की पहली पसंद खादी हो गई है.
खादी भंडार के ई एम रोड के व्यवस्थापक कृष्ण गोपाल आसदेव ने बताया कि गर्मी में खादी के कपड़ो की बिक्री तेज हुई है. खादी में नई नई वैरायटी भी आई है. खादी के सभी दुकानों पर अब 15 प्रतिशत की छूट मिल रही है. वे बताते है कि खादी की दुकानों में पॉलिस्टर खादी -216 रुपए प्रति मीटर व सूती खादी -150 रुपए प्रति मीटर मिल रहा है.
आसदेव ने बताया कि खादी के कपड़ो को पहनने के लिए लोग खादी भंडार की दुकानों पर पहुंच रहे है.गर्मी में खादी के कपड़े शरीर को शीतलता प्रदान करते हैं.खादी के कपड़े अन्य कपड़ों से सस्ता है और शरीर के लिए नुकसानदेह भी नहीं है.गर्मी में लोग संतुलित आहार-विहार के साथ पहनावे का भी ध्यान रखते हैं. खासतौर से सूती और खादी के कपड़ों को लोग अधिक पसंद करते हैं. इसकी वजह यह है कि खादी के कपड़े पसीना सोख लेते हैं और गर्मी से राहत भी मिलती है.
वे बताते है कि खादी भंडार में सफेद और रंगबिरंगी खादी के कपड़े उपलब्ध हैं जो लोगों को लुभा रहे हैं. लोग शर्ट के लिए कपड़े खरीद रहे हैं. युवाओं में बढ़ती मांग को देखते हुए सिलेसिलाए शर्ट, कुर्ता-पाजामा, कुर्ती और अन्य पारंपरिक पोशाक उपलब्ध हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:46 IST








