बिहार के पागलों अगर तुम हर समस्या का समाधान चाहते हो तो पूरी करो 3 शर्तें: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर (Naubatpur) तरेत मठ (Taret) में शनिवार से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) हनुमंत कथा सुना रहे हैं. इसी क्रम में आज सोमवार को नौबतपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा से पहले दिव्य दरबार लगाया. इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार के पागलों अगर तुम हर समस्या का समाधान चाहते हो तो 3 शर्तें हैं.

इन 3 शर्तों को मानोगे तो हर संकट में तुम्हारे घर पर बागेश्वर हनुमान जी की सेना खड़ी नज़र आएगी. बता दें, सोमवार को दिव्य दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कई लोगों की पर्ची निकाली. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने न्यूज़ 18 संवाददाता के माध्यम से भी लोगों की अर्जी लगवाई. धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से कहा कि  3 शर्तों को मानेंगे तो आपके समस्या का समाधान होगा.

पहली शर्त-  हमारे चक्कर में न पड़ो
दूसरी शर्त- दुनिया ओझाओं के चक्कर में भी न पड़ो.
तीसरी शर्त- आज के बाद अभी से बागेश्वर हनुमान भगवान पर सब छोड़ दो.

आपके शहर से (पटना)

इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम में दान के पैसे से मंदिर निर्माण नहीं गरीबों का विवाह कराया जाता है. मेरी जेब कमज़ोर है लेकिन इसकी व्यवस्था है. मेरे नाम से कोई ऑनलाइन शुल्क नहीं है, जिसके पास ज्यादा पैसा हो दे दो हम सब पचा लेंगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आप पूछना भी वही जो सुन सको, हमारे पास वाई फाई है, फिर बाद में कहोगे कि गुरू जी हमारी पोल खुल गई नेशनल चैनल पर. न तो सोते नाग को जगाना न अपनी बेइज्जती कराना. हमारे भगवान ने हमें शक्तियां ऐसे ही नहीं दी, उनके मुंह पर तमाचा मारने के लिए दी है जो कहते हैं शक्तियां नहीं होती. हमें सनातन का झंडा स्थापित करने लिए बाला जी ने शक्ति दी है.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें