
Man Takes Help of Ex Wife to Find Partner: दुनिया में जितनी तेज़ी से बदलाव आ रहा है, उतनी स्पीड से तो हम सोच भी नहीं पाते. पहले लोगों के लिए शादी खुशी का मौका होता था, जबकि तलाक किसी सदमे से कम नहीं. हालांकि वक्त बदला और लोग तलाक को सामान्य तौर पर लेने लगे. हालांकि अब भी आपको पूर्व पति-पत्नी के बीच दोस्ताना रिश्ता देखने को नहीं मिलता.
हम आज आपको जिस शख्स की कहानी सुनाने जा रहे हैं, वो अपने आपमें कमाल है. इनका नाम एंगस केनेडी है, जिनकी उम्र 58 साल की है. इन्होंने कुछ महीने पहले ही अपनी पत्नी से तलाक लिया था. इसके बाद तो वे खुशी में पूरे शहर में अपनी गाड़ी पर जस्ट डिवोर्स्ड का टैग लगाकर घूमे थे. इतने के बाद वो एक बार फिर अपनी पत्नी के पास पहुंच गए हैं, हालांकि इस बार मामला कुछ अलग ही है.
गर्लफ्रेंड ढूंढने के लिए मांगी पुरानी बीवी से मदद
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 58 साल के एंगस की पत्नी सोफी केनेडी पेशे से ब्यूटीशियन हैं, जबकि खुद एंगस चॉकलेट्स के एक्सपर्ट. उन्होंने पत्नी से तलाक लेने के बाद ज़िंदगी नए तरीके से शेयर की. वे जिम जाते हैं, डायट बदल दी और नए कपड़े भी खरीदे. हालांकि उन्हें इतने के बाद भी अपने लिए अच्छा पार्टनर नहीं मिला. ऐसे में उनकी पूर्व पत्नी सोफी ने उन्हें सलाह दी है कि वो बोटॉक्स के ज़रिये अपनी झुर्रियां फिक्स कर लें, तो बात बन जाएगी. खुद अपनी पूर्व पत्नी से एंगस ने ये ट्रीटमेंट कराया और रिजल्ट से काफी खुश हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:40 IST








