Summer Drink: ऋषिकेश में यहां लीजिए ठंडी चुस्की और स्वादिष्ट फालूदा का स्वाद, 20 रुपये से शुरू कीमत 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: योग नगरी ऋषिकेश अपनी सुंदरता के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं. यहां खाने-पीने की भी बहुत सी चीजें फेमस हैं. गर्मी के मौसम में लोगों में चुस्की और फालूदा की मांग बढ़ गई है. आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं, जहां के फालूदा और चुस्की ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है. अगर आपका भी इन गर्मियों में चुस्की और फालूदा खाने का बहुत मन हो तो यहां की चुस्की और फालूदा जरूर खाएं.

ऋषिकेश के तिलक रोड पर स्थित यह स्टॉल कृष्णा चुस्की कॉर्नर अपने फालूदा और चुस्की के लिए करीब 30 साल से मशहूर है. इस स्टॉल के मालिक अजय अग्रवाल ने बताया कि उनके पास फालूदा और बर्फ का गोला मिलता है. वे बताते हैं कि उन्हें यहां स्टॉल लगाते हुए करीब 30 साल हो गए हैं और सभी इनका बनाया हुआ फालूदा और चुस्की खाना काफी पसंद करते हैं. यह स्टॉल फरवरी से अक्टूबर तक यानी साल में 9 महीने लगता है.

स्टॉल पर मिलती हैं ये चीजें

वे बताते हैं कि कृष्णा चुस्की कॉर्नर पर लच्छा ग्लास जिसे फालूदा भी कहते हैं उपलब्ध है. बात करें मूल्य की तो मीडियम ग्लास का मूल्य 20 रुपए, लार्ज ग्लास का 40 रुपए और एक्स्ट्रा लार्ज ग्लास का 60 रुपए है. अजय बताते हैं कि कृष्णा चुस्की कॉर्नर पर सभी को फालूदा के साथ अलग अलग फ्लेवर्स की चुस्की भी मिल जाएगी. चुस्की की कीमत की बात करें तो स्मॉल ग्लास 20 रुपए, मीडियम ग्लास 30 रुपए, लार्ज ग्लास 40 रुपए और एक्स्ट्रा लार्ज ग्लास 50 रुपए में मिल जाएगा. अगर आप इन गर्मियों में ऋषिकेश घूमने आए हैं तो एक बार कृष्णा चुस्की कॉर्नर से चुस्की और फालूदा जरूर चखें. यह स्टॉल सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक आपको तिलक रोड पर मिल जाएगा.

Tags: Latest hindi news, Rishikesh, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें