HBSE 10th 12th Result 2023: कैसे और कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट? नोट करें काम की खबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (HBSE 10th 12th Result 2023). हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित कर दिया गया है.  81.65 फीसदी बच्चे हुए पास हुए हैं. इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा में 5,59,738 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे (Haryana Board Exam 2023). इनमें से हाईस्कूल के 2,96,329 और इंटरमीडिएट के 2,63,409 स्टूडेंट्स हैं.

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023 के साथ ही मार्कशीट भी ऑनलाइन यानी bseh.org.in से डाउनलोड  (HBSE 12th Result 2023) कर सकते हैं. BSEH कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 के बीच हुई थी. हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023 (Haryana Board Result 2023) चेक करने के लिए अपना रोल नंबर जरूर याद रखें.

5 स्टेप्स में रिजल्ट कैसे चेक करें?
स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज पर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- रिजल्ट विंडो आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी.
स्टेप 4- रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण एंटर करें.
स्टेप 5- फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें.
रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

आपके शहर से (रोहतक)

बिना इंटरनेट के HBSE Result 2023 कैसे चेक करें?
स्टेप 1- अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप ओपन करें.
स्टेप 2- हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 के लिए: RESULTHB10 रोल नंबर टाइप करें.
स्टेप 3- हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए: RESULTHB12 रोल नंबर टाइप करें.
स्टेप 4- इस एसएमएस को 56263 पर भेजें.
स्टेप 5- एचबीएसई आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट भेज देगा.

डिजिलॉकर से HBSE Result 2023 कैसे डाउनलोड करें?
1- डिजिलॉकर ऐप में पहले से सेट किए गए यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें.
2- अगर आपने इसे पहले वेरिफाई नहीं किया है तो अपना आधार नंबर ऐड करें.
3- लेफ्ट साइडबार में ‘पुल पार्टनर डॉक्युमेंट्स’ बटन पर क्लिक करें.
4- आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. वहां आपको 2 विकल्प मिलेंगे.
5- पहले ड्रॉप-डाउन में, ‘हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड’ सेलेक्ट करें.
6- दूसरे ड्रॉप-डाउन में मार्कशीट यानी एचबीएसई 12वीं मार्कशीट/माइग्रेशन या पासिंग आदि सेलेक्ट करें.
7- अगली विंडो में, पास होने का साल और रोल नंबर एंटर करें.
8- एचबीएसई 12वीं एडमिट पर दर्ज डिटेल्स एंटर करें.
9- ‘गेट डॉक्युमेंट’ पर क्लिक करने के बाद हरियाणा 12वीं की डिजिटल मार्कशीट/सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा.
10- इन डॉक्युमेंट्स को डिजिलॉकर अकाउंट में सेव करने के लिए सेव टु लॉकर बटन पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें:
आ गया रिजल्ट, अब 12वीं के बाद क्या करें? करियर काउंसलर की राय से बन जाएगा फ्यूचर
साल 2024 में कब होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा? जारी हुआ पूरा शेड्यूल

Tags: 12th results, Haryana board result, हरियाणा

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें