
गुलशन सिंह/बक्सर.शहर के पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज के अलावा जिले के विभिन्न नर्सिंग संस्थानों में अंतराष्ट्रीय नर्सेज डे के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान इटाढ़ी रोड स्थित संजीवनी ग्रुप ऑफ हेल्थ केयर एंड एजुकेशनल जोन में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जहां नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती पर संस्थान में दीप जलाकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए. इस दौरान नर्सिंग के छात्रों ने फ्लोरेंस की तरह नि:स्वार्थ सेवा करने की शपथ भी ली.
इस अवसर पर संजीवनी नर्सिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. विकर्ण सिंह ने बताया कि नर्सिंग की जन्मदात्री फलोरेंस नाइटेंगल की जयंती प्रत्येक वर्ष 12 मई को अंतराष्ट्रीय नर्सेज डे के तौर पर मनाया जाता है.
नि:स्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन
डॉ. विकर्ण सिंह ने बताया कि सभी नर्सिंग स्टूडेंट्स ने यह शपथ ली है कि जीवन में हमेशा बिना किसी भेदभाव के मरीजों और लोगों की सेवा करेंगे. इसके साथ ही किसी तरह के कोई लोभ, लालच के बिना नि:स्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने बताया कि फ्लोरेंस का जन्म 12 मई 1820 को एक समृद्ध एवं उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में हुआ था, लेकिन उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना. परिवार और तमाम विरोधों के बावजूद उन्होंने अभावग्रस्त लोगों की सेवा का प्रण लिया और मानवता की सेवा कर मिसाल पेश की.
क्रीमिया युद्ध में घायल सैनिकों की करती थीं सेवा
डॉ. विकर्ण सिंह ने कहा कि नर्सिंग की जन्मदात्री कही जाने वाली फ्लोरेंसका सबसे बड़ा योगदान क्रिमिया के युद्ध में रहा, क्योंकि युद्ध के पश्चात घायल सैनिको को रात में लैंप लेकर नि:शुल्क नर्सिंग सेवा प्रदान करती थीं. इस सेवा के लिए उनको ‘द लेडी विद लैंप’ की उपाधि से सम्मानित किया गया. इस तरह से अपना पूरा जीवन काल जन कल्याण एंव सेवा के लिए समर्पित कर दिया. आज उनके कर्मों का ही प्रतिफल है कि सम्पूर्ण विश्व उनकी जयंती को अन्तराष्ट्रीय नर्सेज डे के रुप में मनाता है.
नर्सिंग स्टूडेंट्स ने नि:स्वार्थ सेवा करने की शपथ ली
संस्थान की प्रभारी कुसुम कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं को दीप जलाकर नर्सिंग सिद्धांत सेवा परमो धर्म: की शपथ दिलाई. वहीं सभी छात्र-छात्राओं ने जयंती समारोह में केक काट कर फ्लोरेंस के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते उन्हें नमन किया. इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के नर्सिंग ट्यूटर नेहा कुमारी, सोनम कुमारी, उषा कुमारी, चंद्रभूषण करंधर सहित अन्य उपस्थित रहे
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Buxar news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 15:49 IST








