बुलंदशहर में कपल चायवाले की दुकान काफी मशहूर, मिलती है सैकड़ों फ्लेवर की चाय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुकेश राजपूत/बुलंदशहर. अगर आप चाय पीने का शौक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला पंचायत मॉल में स्थित एक दुकान की चाय पीने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. यह टी शॉप बुलंदशहर में बहुत मशहूर दुकान है. यहां रोजना बड़ी संख्या में लोग चाय पीने आते हैं. कहा जाता है कि इस दुकान की चाय की चुस्कियां जो एक बार ले लेता है वो यहां बार-बार चाय पीने आता है.

इस चाय दुकान की खास बात है कि इसको एक ग्रैजुएट पति-पत्नी चलाते हैं. यह दोनों स्वाद से भरपूर चाय बनाते हैं. ऑर्डर मिलने पर यह बुलंदशहर में चाय की होम डिलीवरी भी करवाते हैं.

कपल चायवाला की दुकान पर सैकड़ों फ्लेवर की चाय बनाई जाती है. टी शॉप की संचालक राजकुमारी ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि उनकी दुकान बुलंदशहर जनपद में काफी मशहूर है. यहां की चाय स्वाद से भरपूर होने के कारण इसको पीने वाले जगह-जगह इसकी तारीफ करते हैं.

ग्रैजुएट होने के बाद भी खोली चाय की दुकान

जब राजकुमारी से पूछा गया कि ग्रैजुएट होने के बाद भी आपने चाय की दुकान खोली है, तो उन्होंने बताया ग्रैजुएट होने के बावजूद भी उनको नौकरी मिली. इसलिए उन्होंने खुद का कारोबार करने के लिए टी शॉप खोलने का निर्णय लिया था.

दुकान पर चाय पीने आए ग्राहक ईखतदार ने बताया कि वो एक व्यक्ति से यहां की चाय की तारीफ सुनने के बाद चाय पीने आये थे. तब से वो यहां रोजाना अपने दोस्तों के साथ चाय पीने आते हैं. इस दुकान की चाय बहुत स्वादिष्ट और बढ़िया है.

Tags: Bulandshahr news, Street Food, Tea, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें