FIH Pro League India name 24-member squad for Europe leg coach Fulton first assignment Harmanpreet Singh will lead Indian hockey team

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच प्रो लीग हॉकी के यूरोप चरण के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि नए कोच क्रेग फुल्टोन का यह पहला टूर्नामेंट होगा. अपने मैदान पर एफआईएच प्रो लीग के पिछले चरण में भारतीय टीम विश्व चैम्पियन जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपराजेय रही. यूरोप में टीम इस लय को कायम रखना चाहेगी, जहां उसका सामना लंदन में बेल्जियम और ब्रिटेन से होगा जबकि नीदरलैंड में उसे अर्जेंटीना और नीदरलैंड से खेलना है.

अपनी शादी के कारण घरेलू मैचों से बाहर रहे गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की टीम में वापसी हुई है, जिनके साथ अनुभवी पी आर श्रीजेश होंगे. इनके अलावा टीम में पांच पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हरमनप्रीत, अमित रोहिदास,जरमनप्रीत सिंह, संजय और मनदीप मोर हैं.

WWE के 5 ऐसे दिग्गज, जिन्होंने 1 से ज्यादा बार की शादी, Undertaker, The Rock जैसे सुपरस्टार भी लिस्ट में

मनप्रीत सिंह अब मिडफील्ड की बजाय बैकलाइन में सुमित और गुरिंदर सिंह के साथ होंगे. मिडफील्ड में उपकप्तान हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद हैं. फॉरवर्ड पंक्ति में सिमरनजीत सिंह की वापसी हुई है जो आखिरी बार जकार्ता में एशिया कप में खेले थे.

जब The Great Khali से नाराज हो गए थे Big Show, बैकस्टेज में रोकर छिपा रहे थे आंसू, WWE दिग्गज ने किया खुलासा

उनके साथ अभिषेक, ललित उपाध्याय, एस कार्ति, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और मनदीप सिंह होंगे. फुल्टोन ने कहा, ”यह टूर्नामेंट शीर्ष टीमों के खिलाफ खुद को आजमाने का सुनहरा मौका है. इससे हमें अपने खेल में सुधार का मौका मिलेगा.”

भारतीय टीम :

गोलकीपर : कृशन बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास,जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह

मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड : सिमरनजीत सिंह, अभिषेक, ललित उपाध्याय, एस कार्ति, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और मनदीप सिंह.

Tags: FIH Hockey Pro League, Harmanpreet Singh, Indian Hockey Team

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें