दुनिया में कई तरह के जुगाड़ू मेथड्स सामने आते रहते हैं. इन मेथड्स के जरिये किसी काम को करने का पारंपरिक तरीका बदल दिया जाता है. ये आसान और कम समय में उस काम को करने की गारंटी देता है. जुगाड़ू मेथड को किसी मज़बूरी में शुरू किया जाता है लेकिन जब इसके जरिये कोई काम आसानी से हो जाता है, तो एक के बाद एक कई लोग उस तरीके को अपनाने लगते हैं. इन दिनों कैंसास में मछली पकड़ने का एक ऐसा ही जुगाड़ू मेथड वायरल हो रहा है.
कैंसास में बीते कुछ समय से कई लोग बंदूक से मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं. जी हां, यहां मछली पकड़ने के लिए जाल का नहीं बंदूक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे कामयाबी तो बेहद जल्दी मिल जाती है लेकिन अब पुलिस ने इस मेथड के लिए वॉर्निंग जारी की है. उनका कहना है कि ये तरीका बेहद खतरनाक है. ऐसे में इस तरह से मछली ना पकड़े तो ही बेहतर है.पुलिस ने इस मेथड के खिलाफ लोगों को वॉर्निंग जारी कर दी है. आखिर कैसे जानलेवा साबित हो सकती है मछली पकड़ने की ये तकनीक?
ये है नया तरीका
मछली पकड़ने के इस तरीके में लोग बंदूक का सहारा ले रहे हैं. साफ़ पानी में चल रही मछलियों को बाहर से देखा जाता है. इसके बाद इन्हें पॉइंट कर बंदूकस चला दो जाती है. बंदूक की बुलेट सीधे पानी को चीरते हुए नीचे मछली को लग जाती है. इस तरह इंसान इन दिनों मछली पकड़ रहा है. लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी है. ये तरीका जानलेवा साबित हो सकता है. मछली के लिए नहीं, बल्कि इंसानों के लिए.
हैंडगन्स से कर रहे हैं मछली पकड़ने का काम
छिटक सकती है गोली
पुलिस का कहना है कि आंचलि पकड़ने का ये तरीका खुद इंसानों के लिए जानलेवा है. कई बार पानी पर निशाना लगाने से गोली पानी से टकराकर छिटक जाती है, इस हमले में किसी को भी चोट लग सकती है. गोली कहीं भी किसी भी डायरेक्शन में जा सकती है. इस वजह से उन्होंने लोगों से भी ऐसा ना करने की अपील की है. उन्होंने इसे खतरनाक तरीका बताया है. इससे अचछा है कि आप जाल लेकर मछली पकड़ने जायें. ये स्लो तरीका जरूर है लेकिन आज भी है सबसे कारगर.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 14:43 IST









