Bihar: सीवान में असामाजिक तत्वों ने DTO की टीम पर किया हमला, एक घायल, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: मृत्युंजय सिंह

सीवान: बिहार के सीवान में देर रात ट्रकों की जांच करने पहुंचे डीटीओ की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. जिससे टीम का एक जवान घायल हो गया है. घायल होमगार्ड जवान को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घयल जवान को असमाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था. होमगार्ड जवान की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव के रहने वाले पहचान पिंटू यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर में घटना को अंजाम दिया है.

यह रही पूरी घटना
बताया जा रहा है कि देर रात डीटीओ कुमार विवेकानंद की टीम बालू लदे ओवरलोड ट्रक की जांच करने सिसवन पहुंथे थे. टीम के द्वारा जब ग्यासपुर में ट्रकों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान ट्रक चालकों से कहासुनी हो गई और कुछ ही देर बाद लाठी-डंडे से लैस असामाजिक तत्वों ने टीम पर हमला कर दिया. जिससे टीम का एक जवान घायल हो गया. घायल को आनन-फानन में सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस कुछ ट्रक को जब्त कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

घायल होमगार्ड के जवान पिंटू यादव के परिजनों का कहना है कि यह डीटीओ के साथ ट्रक की जांच कर रहे थे. तभी इनको मारपीट कर घायल कर दिया गया. पीड़ित होमगार्ड के पिता ने बताया कि पिंटू यादव को गंभीर चोटें आई है. उसके सिर फटने के साथ आंख में गंभीर चोंटे आई है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान है और काफी ब्लडिंग भी हुआ. उन्होंने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्व को पहचान कर जल्द से जल्द करवाई करें.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
डीटीओ कुमार विवेकानंद से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि ट्रकों के जांच के दौरान असमाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है. जिसमें एक जवान घायल हुआ है. इस घटना के बाद कुछ ट्रक को जब्त भी किया गया है. ट्रक चालकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. जांच टीम पर हमला करने वालों में जो भी शामिल हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी के पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

Tags: Bihar Government, Bihar News, Bihar police, CM Nitish Kumar, Crime News, Siwan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें