श्रीकांत व्यास/ जैसलमेर. कहते हैं पिता-पुत्री का रिश्ता सबसे प्यारा होता है. बेटी शादी के बाद जब पीहर आती है तो अपने सुख दुख अपने पिता से साँझा करती है. लेकिन सोचिए शादी के कुछ दिनों बाद की पिता के आत्महत्या की खबर मिले तो बेटी के दिल में क्या बीत रही होगी.
देश की पश्चिमी सरहद पर बस जैसलमेर जिले के टावरीवाला गांव में 5 मई को एक पिता अपनी बेटी बिरमा कन्वर की शादी करवाकर उसको खुशी खुशी उसके ससुराल विदा करता है. वही ठीक आठ दिन बाद 13 मई की शाम बिरमा को एक फोन आया और फोन पर खबर मिली की उसके पिता नखत सिंह गहलोत ने आत्महत्या कर ली. जिसके बाद से बिरमा के आंसु अब तक थमने का नाम नही लें रहे है. जी हां हम बात कर रहे हैं जैसलमेर के नोख थाने के सामने 13 मई की शाम घटित हुई घटना की. जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
नोख थाना क्षेत्र के खारा टावरीवाला निवासी नखतसिंह नामक किसान ने खेत के पड़ोसियों द्वारा मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर परेशान होकर 13 मई को देर शाम नोख थाने के सामने झाड़ियो में किटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. शव के पास से सुसाईड नोट भी मिला है. गौरतलब है कि जैसलमेर के नोख में एक बुजुर्ग किसान ने नोख थाने से महज 200 मीटर दूर जहर खाकर अपनी जान दे दी.
आपके शहर से (जैसलमेर)

Rajasthan News: सरकार ने गांव-गांव पहुंचा दिया पानी, फिर भी बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, जानें क्यों?

ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे….मिसाल है इन दो बुजुर्गों की दोस्ती, गायकी में भी दोनों के बीच है गजब की जुगलबंदी

नौकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर, NPCIL में 129 पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता

शादी से पहले घर में लगी आग, नकदी-गहने सब खाक, क्राउड फंडिग से जुटे 13 लाख रुपए

Karnataka Elections Results: अब Congress के सामने CM Face की चुनौती | DK Shivakumar | Siddaramaiah

18 बीघा के मालिक ने कीटनाशक पीकर दी जान, IAS टीना डाबी से लगाई मदद की गुहार

karnataka Next CM : Delhi में होगा कर्नाटक के अगले सीएम का फैसला, Kharge करेंगे ऐलान | Congress

IIT Placement: IIT के इस कोर्स से कर लिए पढ़ाई, तो लाइफ हो जाएगी सेट, मिलता है करोड़ों का पैकेज

यह फल सिर्फ 2 महीने ही मिलता है बाजार में, कई बीमारियों के लिए है रामबाण औषधि…

Rajasthan Weather Alert: कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, लुढ़केगा पारा, अलर्ट जारी

Parad Shivling : पारद शिवलिंग की पूजा करने से दूर होते हैं कई दोष, मिलते हैं यह चमत्कारिक फायदे
बताया जा रहा है कि उसके खेत के आस पास वाले लोग उसको हमेशा जमीन के विवाद में तंग किया करते थे. 50 साल के नखत सिंह की जब नोख पुलिस थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो बुजुर्ग नखत सिंह ने परेशान होकर थाने से लगभग 200 मीटर दूर जाकर सुसाइड नोट लिखा और जहर खाकर जान दे दी. लोगों ने झाड़ियों में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस शव को नोख हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया.
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने रविवार को 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नाचना सीओ पुलिस कैलाश विश्नोई ने बताया कि खारा टावरवाला के निवासी नखत सिंह (50) का शव शनिवार शाम को झाड़ियों में मिला. उसकी जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. हमने परिजनों द्वारा दी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
मृतक नखत सिंह के बेटे चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उसके खेत के पड़ोसी उसके पिताजी को पिछले करीब तीन साल से बहुत परेशान कर रहे थे. कभी रास्ता रोकना, कभी सिंचाई का पानी रोकना, कभी बिजली काट देना. हम लोग बहुत परेशान थे. पिताजी ने नोख थाना को जानकारी दी मगर पुलिस वालों ने उनकी नहीं सुनी जिससे तंग आकार उन्हें कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी. पिताजी ने परेशान करने वालों के नाम भी सुसाइड नोट में लिखे हैं मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
. इस मामले को लेकर पुलिस ने भी रविवार शाम को प्रेस नोट जारी कर नोख थाने में किसी भी प्रकार का परिवाद पेश नहीं करने की बात कही. पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे नोख थाने में सूचना मिली की चौराहे पर झाड़ियों में एक व्यक्ति पड़ा है. जिस पर नोख थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी नोख पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने नखतसिंह को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई. रात होने के बाद पोस्टमार्टम नहीं हो सका. रविवार सुबह मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. इसके बाद मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इसके अलावा मृतक द्वारा पहले किसी भी प्रकार का कोई परिवाद या रिपोर्ट पुलिस थाने में नहीं दी गई है. यहां तक की मृतक थाने में भी नहीं आया.
मृतक ने सुसाईड नोट में टीना डाबी से लगाई मदद की गुहार :–
नोख थाने के सामने झाड़ियों में कीटनाशक पीकर बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने से पहले लिखे गए सुसाईड नोट में मृतक द्वारा जिला कलेक्टर टीना डाबी से न्याय की गुहार लगाइ है. न्याय की मांग करते हुए सुसाईड नोट के अंत में लिखा कि कलेटर साहब निवेदन है कि मेरी जमीन 18 बीघा है, वंहा तक पानी पहुंचना व रास्ता खुलवाना.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jaisalmer news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 13:53 IST









