कर्नाटक-हिमाचल तो सिर्फ झांकी है, असली पिक्चर दिखाना अभी हरियाणा में बाकी है-दीपेंद्र हुड्डा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष शर्मा, यमुनानगर.. कर्नाटक में हुई कांग्रेस की जीत पर हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कर्नाटक और हिमाचल तो सिर्फ झांकी है असली पिक्चर दिखाना अभी हरियाणा में बाकी है. उन्होंने कहा कि यह जीत एक निर्णायक मोड़ है और इसका असर पूरे देश में होगा. हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है इसलिए यहां इसका ज्यादा असर होगा. दीपेंद्र हुडा ने कहा कf कर्नाटक में भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर था जिसे जनता ने तोड़ दिया है.

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज देश के मूल मुद्दे जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार, विकास, दुखी किसान आदि से ध्यान भटकाया जा रहा था लेकिन कर्नाटक के लोगों ने इन मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए बीजेपी की ड्रामेबाजी वाली राजनीति को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता का फैसला बहुत मायने रखता है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना पूरे दक्षिण भारत ने दिल्ली की सरकार को नकार दिया है, किसी भी प्रदेश में इनकी सरकार नहीं बची,

कर्नाटक के नतीजों में पूरे देश की भावना दिखाई दे रही है. आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक बन चुका है. महंगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड़ दी है. सरकार को इतना घमंड है कि उसने हर वर्ग का अपमान किया है. भले किसी की मांग मत मानो मगर मान सम्मान तो दिया जा सकता है. किसान मांग लेकर गए तो उन्हें देशद्रोही बताया, कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर गए तो उन पर लाठियां बरसा दी गई, ग्रामीण चौकीदार सफाई कर्मचारी गरीब आदमी अपना मानदेय बढ़ाने के लिए गए तो उन पर लाठीचार्ज किया.

आपके शहर से (यमुनानगर)

आंगनबाड़ी और आशा वर्कर जब अपना मानदेय बढ़ाने गई तो उन पर भी लाठीचार्ज किया. सरपंच अपने अधिकारों के लिए गए तो उन पर लाठीचार्ज हुआ. जिन्होंने देश का नाम चमकाया, देश की शान बढ़ाने का काम किया यानी हमारे खिलाड़ी आज अपनी इज्जत के लिए न्याय मांग रहे हैं. कल तक जिन खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री अपनी फोटो खिंचवाया करते थे आज उन खिलाड़ियों के लिए वह एक बयान भी नहीं दे रहे कि इन बेटियों को न्याय मिले.

उन्होंने आगे कहा कि यह देश की बेटियां है मगर जब सरकार का अहंकार इतना हो जाए तो कोई क्या कर सकता है. इसलिए अब जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस से हाथ से हाथ जोड़ो और बीजेपी का घमंड तोड़ो.

सांसद दीपेंद्र हुड्डा से जब सीधा सवाल किया गया कि बृजभूषण कह रहे हैं कि आपकी तरफ से और हरियाणा के एक कारोबारी की तरफ से इस पूरे आंदोलन को चलाया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि एक आरोपी व्यक्ति जिस पर 40 मुकदमे हो, जो खुद कह रहे हैं कि उन्होंने एक मर्डर किया है, जो खुद ही अपने आप को माफिया और बाहुबली बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ देश की सात बेटियां जो ओलंपिक मेडल लेकर आई हो, अपनी इज्जत के लिए न्याय मांग रही है और दिल्ली पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति के ऊपर एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही.

हुड्डा ने कहा कि अपनी इज्जत और प्रतिष्ठा को दांव पर लगाकर इस तरह का आरोप हमारे देश की कोई भी बेटी किसी पर नहीं लगा सकती. दीपेंद्र हुडा ने चैलेंज करते हुए कहा कि क्या अपनी इज्जत और प्रतिष्ठा दांव पर लगाकर बीजेपी वाला कोई भी अपनी बेटी को ऐसे बिठा दे किसी के खिलाफ? इस तरह की बात करके मूल मुद्दे से भटका रहे हैं. इसमें निष्पक्ष जांच कर के बेटियों को न्याय मिलना चाहिए. बेटा बेटी में फर्क नहीं हो सकता, इसमें बीजेपी, कांग्रेस या यूपी हरियाणा या धर्म जाति का कोई भी मुद्दा नहीं होना चाहिए.

दीपेंद्र हुडा ने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह पर भी संगीन आरोप लगा हुआ है. इतना भी क्या घमंड है कि उनका भी इस्तीफा नहीं ले रही सरकार. संदीप सिंह को भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में नहीं आने दिया था, मगर मुख्यमंत्री उन्हें प्रदेश की कैबिनेट से नहीं हटा रहे. ऐसे में कौन अधिकारी इतनी हिम्मत जुटा पाएगा कि उनके खिलाफ जांच कर सके.

दीपेंद्र हुड्डा से जब यह सवाल किया गया है कि कांग्रेस की जनसभाओं में और पोस्टरों में उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाया जाता है तो क्या आने वाले विधानसभा चुनावों में वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ? इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनकी कभी किसी भी पद को लेकर कोई लालसा नहीं रही है। हरियाणा का भविष्य सही रास्ते पर आए, यही परिवर्तन लाने के लिए वह पार्टी के कार्यकर्ता और हरियाणा के एक नागरिक की तरह प्रयास कर रहे है.

Tags: Deepender Singh Hooda, Haryana news, Karnataka Election Result, Yamunanagar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें