ICSE, ISC 2023 Topper: गुमला का हर्ष दसवीं बोर्ड में 95.6% अंक हासिल कर बना जिला टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनंत कुमार/गुमला. आईसीएसई 10वीं का परिणाम आ चुका है. गुमला के डॉन बॉस्को स्कूल के छात्र हर्ष अग्रवाल को दसवीं बोर्ड में 95.6% अंक मिले हैं. उसने जिले में टॉप किया है. हर्ष लोहरदगा रोड लाइंस क्लब के समीप अपने माता-पिता के साथ रहता है. उसके इस रिजल्ट से स्कूल व घर पर खुशी का माहौल है. रिश्तेदार व दोस्त बधाई संदेश दे रहे हैं.

हर्ष अग्रवाल ने बताया कि मैं स्कूल से आने के बाद नियमित रूप से पढ़ाई करता था. स्कूल की पढ़ाई के अलावा सेल्फ स्टडी पर जोर दिया. कभी किसी ट्यूशन क्लासेज नहीं गया. रोजाना 5-6 घंटे सेल्फ स्टडी करता था. मेरी सफलता का रहस्य कंसिस्टेंसी, हार्डवर्क एंड टाइम मैनेजमेंट है. छात्र प्लानिंग के साथ तैयारी करे तो 500 में 500 अंक भी ला सकता है.

हर्ष ने कहा कि मुझे पढ़ाई के लिए घर पर माता-पिता शुरू से प्रेरित करते रहे हैं. इस सफलता में उनका भी योगदान है. पिता मनोज कुमार अग्रवाल सेल टैक्स, इनकम टैक्स व्यवसायी लेखाकार हैं और मां वीणा अग्रवाल गृहिणी हैं. वहीं, डॉन बॉस्को स्कूल के फादर वीरेंद्र ने हर्ष की इस सफलता के लिए उसे बधाई देते हुए उसके टीचर व माता-पिता को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा कि हर्ष के रिजल्ट में उसकी मेहनत झलक रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 13:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें