दिल्ली. उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 17 नगर निगम सीटों पर कब्जा जमाया. 17 नगर निगम पर भाजपा के मेयर जीते हैं. अहम बात है कि पहली बार भाजपा के पांच मुस्लिम प्रत्याशी भी नगर पंचायत अध्यक्ष बने. भाजपा ने इन चुनावों में कुल 395 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. इनमें नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष, पार्षद पद के लिए 41 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.
खास बात ये है कि इन चुनावों में बड़ी संख्या में मुस्लिम पार्षद-सदस्यों ने भी जीत हासिल की है. यूपी में मुसलमानों की आबादी 20 प्रतिशत के करीब है. आमतौर पर यह समुदाय बीजेपी के विरोध में वोट करने के लिए जाना जाता था, लेकिन इन चुनावों में फिजा बदलती नजर आ रही है.
गौरतलब है कि निकाय चुनाव में इस बार मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाली सीटों पर भी भाजपा को जीत मिली है. सपा के गढ़ संभल के सिरसी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कौसर अब्बास, बरेली के धौरा टांडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नदीमुल हसन, हरदोई की गोपामऊ से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव वली मोहम्मद, सहारनपुर के चिल्लकाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर फूल बानो और मुरादाबाद के भोजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर फर्खन्दा जबीं ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा गोरखपुर, अमेठी, सिवालखास, देवबंद सहित अन्य जिलों में BJP के कई मुस्लिम उम्मीदवारों ने पार्षद-सदस्य का चुनाव जीता है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

सत्येंद्र जैन ED केस में जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैं जेल में बंद

CBSE Board Result: 75% रिजल्ट लाकर भी स्टूडेंट कर रहे आत्महत्या, क्या है वजह?

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की भोजन नली से निकाला देश का सबसे बड़ा ट्यूमर, अपनाया नया तरीका

Mother’s Day Special Recipe: रसमलाई के साथ मदर्स डे करें सेलिब्रेट, जश्न की बढ़ेगी ‘मिठास’, आसान है रेसिपी

स्वाद का सफ़रनामा: कचनार की कली का अचार खूब किया जाता है पसंद, त्रिदोष नाशक हैं गुण, रोचक है इतिहास

भारत विरोधी बातों का मुकाबला करें पूर्व नौकरशाह, उपराष्ट्रपति धनखड़ की अपील, कहा- ‘आप राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी’

पंजाब सरकार पठानकोट में बना रही सर्किट हाउस, इन लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

दिल्ली-NCR में बनेंगे 3 और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

यमुना नदी के लिए फिर शुरू होगा आंदोलन! जून में लगने जा रही यमुना संसद, मानव श्रंखला में दिल्ली-यूपी होगी शामिल

Delhi Metro: किसिंग सीन के बाद नजर आया एक्शन! जरा सी बात पर हुई मारपीट, Video में चलते दिखे लात-घूंसे

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन की सेल में शिफ्ट किए गए 2 कैदी, अब जेल अधीक्षक पर एक्शन, जानें क्या थी वजह
पुराना लखनऊ में भी भाजपा को फायदा
इन निकाय चुनावों में जहां मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भाजपा को वोट मिला, वहीं मुस्लिम मतों का बिखराव भी भाजपा के लिए संजीवनी बना. अगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो पुराना लखनऊ मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है और यहां से भाजपा को अभी तक सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां भी परचम लहरा दिया. जोन 6 के अंतर्गत आने वाले 22 वार्डों में मुस्लिम मतदाता अधिक हैं, उसके बावजूद भाजपा ने यहां से 14 सीटों पर भगवा लहराया, जो दिखाता है कि इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने BJP सरकार पर भरोसा जताया है.
सूत्र बताते हैं कि इन चुनावों में मुस्लिम वर्ग के मतदाताओं ने ये तय कर लिया था कि जो जिताऊ कैंडिडेट होगा, उसे वोट देंगे, यही वजह है कि जहां भाजपा अन्य दलों के मुकाबले मजबूत थी. वहां मुस्लिम मतदाता भाजपा ले साथ गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CM Yogi Adityanath Ayodhya, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 12:12 IST









