
हाइलाइट्स
एक रिसर्च में इसके टिकटॉक के दुष्परिणामों को सामने लाया गया है.
इसी रिसर्च का हवाला देते हुए एलन मस्क ने टिकटॉक पर हमला बोला है.
ट्विटर के अधिग्रहण से पहले टेस्ला सीईओ ट्विटर की भी आलोचना करते थे.
नई दिल्ली. अरबपति कारोबारी और टेस्ला (Tesla) और ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने वीडियो मेकिंग प्लेटफार्म टिकटॉक (TikTok) पर हमला बोला है. एक शोध का हवाला देते हुए उन्होंने इसे ‘बेहद विनाशकारी’ बताया है. रिसर्च में कुछ विशेष आयु-वर्ग वाले यूजर्स पर टिकटॉक के पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया गया है. टिकटॉक के दुष्प्रभावों पर चर्चा पहले भी होती रही है. वहीं, कुछ देशों ने तो इस पर जासूसी के आरोप भी जड़े हैं. एलन मस्क द्वारा टिकटॉक की खुलेआम आलोचना करने से यह चर्चा भी चल पडी है कि कहीं मस्क खुद टिकटॉक जैसा ऐप लाने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं.
एलन मस्क ने रिसर्च के सार का फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अगर यह सही है तो यह बहुत विनाशकारी है.” रिसर्चर ने एक 13 वर्षीय बालक के नाम से एक काल्पनिक टिकटॉक अकाउंट इसके प्रभावों को आंकने के लिए बनाया था. कुछ समय बाद ही उसकी फीड ईटिंग डिस्ऑर्डर, बॉडी ईमेज, खुद को नुकसान पहुंचाने वाले और आत्महत्या वाले वीडियो से भर गई. रिसर्चर का दावा है कि टिकटॉक से बच्चों पर गहरा नकारात्मक असर हो रहा है.
Extremely destructive if accurate pic.twitter.com/qofFxBM29E
— Elon Musk (@elonmusk) May 13, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news in hindi, Elon Musk, TikTok, Twitter
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 11:51 IST









