IIT Placement: IIT के इस कोर्स से कर लिए पढ़ाई, तो लाइफ हो जाएगी सेट, मिलता है करोड़ों का पैकेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


IIT Placement: अक्सर इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों की ख्वाइश होती है कि अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करें ताकि प्लेसमेंट अच्छा हो. लेकिन छात्रों की यह भी चिंता होती है कि अच्छा कॉलेज मिलने के साथ-साथ कोर्स भी ऐसा होना चाहिए कि जिसे करने के बाद प्लेसमेंट के जरिए अच्छी पैकेज वाली नौकरी मिल सकें. ऐसी ही कॉलेज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) का केमेस्ट्री का ब्रांच हैं, जहां वर्ष 2022 के प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण में 445 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ, जिनमें से 25 छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला.

IIT Placement: पिछले पांच वर्षों में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केमेस्ट्री डिपार्टमेंट से प्लेसमेंट के लिए उपस्थित होने वाले पात्र छात्रों की कुल संख्या में वृद्धि हुई है. वर्ष 2017-18 में यह संख्या 38 से बढ़कर 2021-22 सेशन में 40 हो गई है. हालांकि वर्ष 2018-19 में यह संख्या 38 से घटकर 29 हो गई थी और फिर वर्ष 2019-20 में बढ़कर 32 हो गई. वर्ष 2020-21 में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई क्योंकि पात्र छात्रों की संख्या बढ़कर 50 हो गई. वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 प्लेसमेंट सीजन में योग्य उम्मीदवारों की संख्या में 10 की कमी आई है. IIT Placement: इसी तरह वर्ष 2017-18 के प्लेसमेंट सीजन की तुलना में जहां प्लेसमेंट हुए छात्रों की संख्या और कुल ऑफर में वृद्धि हुई है, वहीं 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में इस संख्या में गिरावट देखी गई. वर्ष 2017-18 में ऑफरों की कुल संख्या 4 थी, जो 2018-19 में बढ़कर 15 हो गई, लेकिन तब से इसमें गिरावट आ रही है, क्योंकि यह लगातार दो वर्षों (2019-20 और 2020-21) के लिए 10 थी. वर्ष 2021-22 में यह और गिरकर 6 हो गया, जो कि कोविड महामारी का प्रभाव हो सकता है. IIT Placement: प्लेसमेंट वाले छात्रों की संख्या भी 2017-18 में 4 से शुरू हुई, जो 2018-19 में बढ़कर 14 हो गई, लेकिन फिर से गिर गई और वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 में 10 पर स्थिर रही. वर्ष 2021-22 प्लेसमेंट सीजन में यह और गिरकर 5 हो गया. वहीं वर्ष 2021-22 प्लेसमेंट सीज़न में वृद्धि देखी गई है जबकि वर्ष 2017-18 सीज़न की तुलना में औसत वेतन में गिरावट देखी गई है. IIT Placement: वर्ष 2017-18 में औसत वेतन 14.33 लाख रुपये सालाना था, जो 2018-19 में घटकर 6.93 लाख रुपये रह गया. वर्ष 2019-20 के प्लेसमेंट सेशन में 7.8 लाख रुपये प्रति वर्ष की वृद्धि देखी गई, जो वर्ष 2020-21 में एक बार फिर गिरकर 6.06 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गई. हालांकि, औसत वेतन में अच्छी वृद्धि देखी गई क्योंकि यह वर्ष 2021-22 में प्रति वर्ष 10.6 लाख रुपये तक पहुंच गया. IIT Placement: संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 में प्लेसमेंट का प्रतिशत 15 था. केमेस्ट्री विभाग के लिए न्यूनतम पैकेज 7.8 लाख रुपये प्रति वर्ष और अधिकतम पैकेज वर्ष 2021-22 में 16 लाख रुपये प्रति वर्ष था. IIT Placement: वर्ष 2022-23 प्लेसमेंट सीज़न के कुछ टॉप रिक्रूटर्स में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, बजाज ऑटो, क्वालकॉम, जेपी मॉर्गन चेज़, प्रॉक्टर एंड गैंबल, मॉर्गन स्टेनली, ग्रेविटॉन, मैकिन्से एंड कंपनी और कोहेसिटी शामिल हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें