दुनिया के 10 सबसे बड़े रेगिस्तान, कहां है उनकी लोकेशन?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है यह एक टेढ़ा सवाल है क्योंकि इसका जवाब इस पर निर्भर करता है कि हम किस तरह के रेगिस्तान की बात कर रहे हैं. दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान पर बात करने से पहले हमें समझना होगा कि पृथ्वी पर चार तरह के बंजर रेगिस्तान हैं. एक गर्म और सूखे रेगिस्तान जहां साल भर बहुत ही गर्मी और सूखापन यानि शुष्कता रहती है. इसके बाद दूसरे प्रकार के अर्थ शुष्क रेगिस्तान होते हैं जहां लबीं गर्मी और सूखे होते हैं लेकिन छोटी सर्दियों में वहां बारिश हो जाती है. तीसरे तटीय रेगिस्तान होते हैं जहां सबसे ज्यादा नमी मिलती है, लेकिन बारिश फिर भी कम ही होती है. चौथे ठंडे रेगिस्तान होते हैं जो सूखे लेकिन बहुत ही ठंडे होते हैं और सर्दियों में वहां बर्फबारी और बारिश भी होती है. ऐसे मे दस सबसे बड़े रेगिस्तान की सूची में दुनिया के कुछ रोचक इलाके आते है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

उत्तरी अमेरिका का ग्रेट बेसिन रेगिस्तान 492 हजार वर्ग किलोमीटर में अमेरिका के नेवादा, उटाह, कैलिफोर्निया, ओरेगॉन, इदाहो और वायोमिंग इलाकों में फैला हुआ है. अधिकांश इलाकों मे यहा 25 सेमी से भी कम सालाना बारिश होती है. यह दुनिया के 10वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है. लेकिन यहां हजारों साल पुराने पेड़ पौधे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) इस सूची में नौवें स्थान पर सीरिया का रेगिस्तान है जिसे बादियत अश-शाम भी कहा जाता है जो मध्यपूर्व या पश्चिम एशिया के करीब 5 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें सीरिया, जॉर्डन, और इराक के सूखे हिस्से आते हैं. यहां रेगिस्तान के साथ पथरीले पर्वत भी हैं औरबीच में नदियों के इलाके भी हैं. यहां के लोगों की कबीलाई जीवनशैली है जिनका अपना इतिहास है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में आज के बोस्टवाना, नामीबिया और दक्षिण अफ्रिका के 570 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला कालाहारी अर्द्धशुष्क रेगिस्तान दुनिया का 8वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है. यहां लाल रेत के टीले और विस्तृत सवाना क्षेत्र इसे वन्य जीवन से समृद्ध बनाता है. यहां 10 हजार साल से मानव जनजातियां रह रही हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट विक्टोरियन रेगिस्तान 647497 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है जो इस सूची में सातवें स्थान पर है. यहां सपाट के घास के मौदान, नमक की झीलें, छोटे पर्वत, सूखी घाटियां और पथरीले पठार देखने को मिलते हैं. यहां भी कबीलाई और बंजारों की पुराना इतिहास देखने को मिलता है जो हजारों सालों से यहां रह रहे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना और चिली में दुनिया का छठा रेगिस्तान पैटागौनियन रेगिस्तान है जो 673 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला है. पीछे एंडीज पर्वत माला और पैटागोनियन स्टेपी मैदान के इस अर्द्धशुष्क रेगिस्तान में जीव जंतुओं की बहुत विविधता देखने को मिलती है. यहां गुफाओं मे रहने वाले इंसानों के बहुत सारे संकेत देखने को मिलते हैं. और आज भी हजारों साल पुरानी परंपराओं को निभाने वाले लोग मिलते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा रेगिस्तान 13 लाख वर्ग किलोमीटर में मंगोलिया और उसके आसपगास हिमालय और साइबेरिया के स्टेपी के बीच फैला है यह ठंडा रेगिस्तान बारिश से वंचित रहता है यहां आर्कटिक की तरह ठंडक तो नहीं होता, लेकिन फिर साइबेरिया के असर के कारण यहां -40 डिग्री सेल्सियस तापमान होता है. यहां से कभी चीन को यूरोप पश्चिम और मध्य एशिया से जोड़ने के लिए सिल्क रूट की सड़कें गुजरा करती थीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) अरब रेगिस्तान पश्चिम एशिया में है, लेकिन सीरिया रेगिस्तान से हट कर है और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेगिस्तान है. उपउष्णकटिबंधीय रेगिस्तानों यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है और यह अरब प्रायद्वीप के 26 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान के नाम से मशहूर अफ्रीका का सहारा रेगिस्तान वास्तव में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है. यह दुनिया का सबसे बड़ा गर्म और सूखा रेगिस्तान है जो 91 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है जो उत्तरी अफ्रीका को पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में लाल सागर और भूमध्यसागर को घेरता है. पिछले एक सदी में यह करीब 10 फीसद बड़ा हो गया है और इसके आगे और फैलने की संभावना है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान बनाते हैं. आर्कटिक ठंडा रेगिस्तान है जिसमें कनाडा के ध्रुवीय टुण्ड्रा. ग्रीनलांडऔर रूस का बड़ा इलाका आता है जो 1.39 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैला है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है. यहां बहुत ही ठंडा तपामान होता है और हवा पूरी तरह से शुष्क होती है. यहां बारिश होती ही नहीं है. फिर भी यह ध्रुवीय भालू, कई तरह पक्षी आदि कई प्रजातियों का घर है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons) अंटार्कटिक ध्रुवीय रेगिस्तान ही वास्तव में दुनिया का सबसे विशाल रेगिस्तान है जो 1.42 करोड़ वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला और पूरा दक्षिणी ध्रुव घेरता है. यह सबसे ज्यादा हवाओं वाला रेगिस्तान भी माना जाता है और धरती की सबसे सूखी जगह भी इसी रेगिस्तान में है जो मैकमुर्डो ड्राय वैली के नाम से जानी जाती है. यहा सूक्ष्मजीवन तक नहीं है. ग्लोबल वार्मिंग की वजह से यह रेगिस्तान संकुचित होता जा रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Wikimedia Commons)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें