
नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. मोतिहारी के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर और को-म्यूजिशियन राजवीर सिंह राजपूत का भोजपुरी रैप सांग ‘हम हई बिहारी’ सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है. यही कारण है कि 2 सप्ताह के बाद अब तक लगभग 2 मिलियन लोगों ने इस रैप सॉन्ग को देखा है.
News18 लोकल ने एक्टर राजवीर सिंह राजपूत से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बेबाकी से प्रश्नों के जवाब दिए. वहीं उन्होंने अपने रैप सॉन्ग के साथ-साथ अपने अन्य भोजपुरी गीत को भी गाकर सुनाया. इस दौरान गिटार के साथ उनकी जुगलबंदी देखते ही बन रही थी. आप वीडियो में गाने का आनंद ले सकते हैं.
जब जिम मालिक ने बंद करा दिया भोजपुरी गीत
राजवीर सिंह राजपूत ने बताया कि एक बार वह अपने होम टाउन गए थे, जहां वे जिम कर रहे थे. इस दौरान किसी ने भोजपुरी गीत बजा दिया, बस फिर क्या था. जिम के ऑनर ने भोजपुरी गीत को बंद कराते हुए कहा कि भोजपुरी गाना अलाउड नहीं है, आप यहां नहीं बजा सकते हैं. राजवीर कहते हैं कि बाद में मैंने जिम के मालिक से व्यक्तिगत रूप से पूछा कि भोजपुरी तो हमारी अपनी लैंग्वेज है, फिर भोजपुरी गानों से दिक्कत क्या है. इसपर जिम मालिक ने कहा कि इन दिनों भोजपुरी गानों का जो लिरिक्स है, वह फैमिली के साथ नहीं सुना जा सकता है. जिम में इंग्लिश म्यूजिक होने चाहिए, थोड़ा हिप हॉप चलता है.
आहत हो गए थे राजवीर
इस बात ने राजवीर सिंह को भीतर तक आहत कर दिया. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी भाषा में एक हिप हॉप टाइप गीत बनाने का फैसला किया. फिर उन्होंने भोजपुरी रैप सॉन्ग ‘हम हई बिहारी’ बना दिया. उनके इस सॉन्ग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 15 दिनों में इस रैप सॉन्ग को यूट्यूब पर दो मिलियन से ज्यादा बार लोगों ने देखा है. राजवीर सिंह भले ही बॉलीवुड में रहते हैं, लेकिन उनका दिल अपनी मातृभाषा के लिए धड़कता है. यही कारण है कि हिंदी फिल्म, सीरियल एवं वेब सीरीज करते हुए भी वह कहते हैं कि मैं अपनी भोजपुरी भाषा के लिए कुछ करना चाहता हूं. बीच-बीच में कुछ-कुछ करता रहता हूं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 19:55 IST







