DCB बैंक ने सेविंग्स अकाउंट और FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, 8 फीसदी तक रिटर्न का मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हाल ही में DCB बैंक ने बढ़ाई जमा पर ब्याज दरें
वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.5% तक का ब्याज
बैंक की नई दरें 8 मई, 2023 से प्रभावी

नई दिल्ली. मुंबई बेस्ड प्राइवेट सेक्टर के डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने सेविंग्स अकाउंट और 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सेविंग्स अकाउंट होल्डर अब 8.00 फीसदी तक ब्याज दर कमा सकते हैं. वहीं, एफडी पर गैर-वरिष्ठ नागरिक 8 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिक 8.50 फीसदी तक ब्याज कमा सकते हैं. डीसीबी बैंक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये दरें 8 मई, 2023 से प्रभावी हो चुकी हैं.

सेविंग्स अकाउंट की बात करें तो 1 लाख तक की बैलेंस वाले सेविंग्स अकाउंट्स के लिए 2.00 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा. 1 लाख से 2 लाख से कम बैलेंस वाले लोगों को 3.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी. 2 लाख से 5 लाख से कम के बैलेंस पर 5.25 फीसदी की ब्याज दर और 5 लाख से लेकर 10 लाख से कम तक के बैलेंस पर बैंक 6.25 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश जारी रखेगा.

ये भी पढ़ें- FD पर 9.50 फीसदी की बंपर ब्याज दर का उठाएं फायदा, यह बैंक दे रहा कमाई का मौका

10 लाख से 50 लाख से कम बैलेंस वाले सेविंग्स अकाउंट पर 7 फीसदी ब्याज दर, 50 लाख से 2 करोड़ से कम की बैलेंस अब 7.25 फीसदी की ब्याज दर, 2 करोड़ से 5 करोड़ तक के बैलेंस पर 5.50 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है.

DCB बैंक की एफडी दरें
7 दिन से 45 दिन- 3.75 फीसदी
46 दिन से 90 दिन – 4 फीसदी
91 दिन से 6 महीने से कम- 4.75 फीसदी
6 महीने से 12 महीने से कम- 6.25 फीसदी
12 महीने से 15 महीने से कम- 7.25 फीसदी
15 महीने से 18 महीने से कम- 7.50 फीसदी
18 महीने से 700 दिन से कम- 7.75 फीसदी
700 दिन से 36 महीने- 8 फीसदी
36 महीने से ज्यादा लेकिन 120 महीने तक- 7.75 फीसदी

Tags: Bank FD, FD Rates, Fixed deposits

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें