
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2023 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को अब इसके आंसर की का बेसब्री से इंतज़ार है. गौरतलब है कि मेडिकल के विभिन्न यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को देश भर में कराया गया था. फिलहाल इसके आंसर की पर लेटेस्ट अपडेट क्या है, इसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं.
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA जल्द ही नीट यूजी की आंसर की जारी करने वाला है. ऐसे में उम्मीदवारों को नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नज़र बनाए रखना चाहिए. इस बात की पूरी संभावना है, कि 1 हफ्ते के अंदर नीट की आंसर की जारी कर दी जाए.
मंगाई जाएगी आपत्ति
आंसर की जारी होने के बाद एनटीए की ओर से उत्तरों पर आपत्तियां मंगाई जाएंगी. आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एक्टिव होगी. दर्ज आपत्तियों के आधार पर फाइनल रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी किए जाएंगे. आंसर की जारी होते ही उसकी लिंक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in के होम पेज पर उपलब्ध करा दी जाएगी. इससे पहले तकरीबन 20 लाख छात्र-छात्राओं ने नीट यूजी की परीक्षा दी थी.
ये भी पढ़ें-
देखें यूपीएससी के पिछले 10 साल के टॉपर्स की लिस्ट, अधिकतर के पास है ये डिग्री
Toughest Exam : ये हैं देश की 5 सबसे कठिन परीक्षाएं, पास करके बनते हैं अफसर और इंजीनियर
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 21:00 IST








