
नई दिल्ली. ‘आश्रम’ फेम त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) का एक बार फिर अंदाज देखने को मिला है. उनका एक गाना ‘धुआं धुआं (Dhuan Dhuan)’ इंटरनेट पर छाया हुआ है और अब तक उनके इस गाने के वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है. इस गाने को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है.
जी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए प्रणव वत्स लिखित सॉन्ग ‘धुआं धुआं’ में आवाज दिया है नकास अजीज ने, वहीं संगीत से सजाया है विवियन रिचर्ड ने. इस सॉन्ग में त्रिधा चौधरी ने अपने जबरदस्त डांस से बेहतरीन शमां बांध दिया है, जिनके साथ गाने में प्रणव वत्स की जोड़ी खूब जम रही है.
दर्जनों फिल्मों व वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी त्रिधा चौधरी के इस गाने में उनके डांस पर लोग फिदा हो गए हैं. वहीं, प्रणव वत्स उनका बखूबी साथ देते नजर आ रहे हैं. अब देखना यह है कि आने वाले समय मे प्रणव वत्स और त्रिधा चौधरी पर फिल्माए गए इस वीडियो सॉन्ग का रिस्पांस कैसा रहता है.
‘धुआं धुआं’ वीडियो एल्बम के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख और वृन्दा भंडारी हैं. प्रणव व त्रिधा के इस जोड़ी को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. इस गाने को सिंगर नकाश अजीज ने गाया है, गीत प्रणव वत्स ने लिखे हैं, विवियन रिचर्ड द्वारा खूबसूरती से संगीतबद्ध, देव थापे द्वारा कोरियोग्राफ किया गया, देव थापे और ऋषि कुमार द्वारा निर्देशित, डीओपी अंकित मिश्रा और रवि पालीवाल हैं, मनोज मगर द्वारा संपादित, क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं श्रुति शुक्ला, कास्टिंग डायरेक्टर निखिल चौधरी, प्रोजेक्ट डिजाइनर संतोष कुमार सोनू हैं. प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: New song, Tridha Choudhury
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 20:57 IST








