रानी मुखर्जी की ऑन स्क्रीन बेटी का बदल गया है पूरा लुक, पहचानना हुआ मुश्किल, फोटो देख नहीं होगा यकीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रानी मुखर्जी ( Rani Mukerji ) की फिल्म ‘तारा रम पम’ और अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी को शायद ही फैंस कभी भूल पाए. इस फिल्म का हर किरदार आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. इस फिल्म के कॉमेडी सीन देखकर लोग आज भी हंस पड़ते हैं. लेकिन क्या आपको वह सीन याद है जिसमें एक क्यूट बच्ची बाबू राव से केला मांगती है. अब बड़े होकर इस बच्ची का लुक पूरी तरह से बदल चुका है. शायद उनकी फोटो देखकर आप पहचान भी ना पाए.

फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में भी कई बच्चे अपने किरदारों से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं उन्हें भूलना मुश्किल नहीं नामुमकिन सा हो जाता है. फिल्म हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी का एक सीन फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं. जिसमें बाबु भईया से एक क्यूट लड़की केला मांगती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उस सीन में दिखी बच्ची आज 26 साल की हो चुकी हैं. वह इतनी खूबसूरत हो गई हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है. यकीनन उनकी तस्वीर देखकर आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.

एक्टर नहीं पत्रकार बनने का देखा था सपना, बस स्टैण्ड पर चमकी किस्मत, 200 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

बदल गया क्यूट सी बच्ची का लुक
फोटो में नजर आ रही ये लड़की वहीं क्यूट बच्ची है जो साल 2007 में आई फिल्म ‘तारा रम पम’ में रानी मुखर्जी की ऑन स्क्रीन बेटी बनी है. एक्ट्रेस एंजलिना इदनानी जितनीक्यूट तब थी उससे कई ज्यादा खूबसूरत वह आज हैं. उन्हें फिर हेरा फेरी में ही नहीं तारा रम पम में अपने किरदरा और मासूमियत से उन्होंने फैंस का खूब प्यार मिला था. वही क्यूट बच्ची आज बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हो गई हैं.

Tags: Bollywood actress, Entertainment news., Rani mukerji, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें