
नई दिल्ली. एमएस धोनी यानी माही 3 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. 41 साल के धोनी हालांकि अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं. आईपीएल 2023 की बात करें, तो वे बड़े-बड़े छक्के मार रहे हैं. उनकी अगुआई में 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से सिर्फ एक जीत दूर है. सीएसके आज अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर 2 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ जा रही है. धोनी की टीम यदि यह मैच जीत लेती है, तो टी20 लीग के 16वें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन जाएगी. 10 में से अब तक कोई भी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है.
इस बीच एमएस धोनी एक वायरल वीडियो में लंगड़ाते हुए दिख रहे हैं. इससे फैंस निराश हैं और उनका कहना है कि उन्हें कम से कम एक मैच का ब्रेक लेना चाहिए. वीडियो में दिख रहा है धोनी शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन वो ठीक से दौड़ नहीं पा रहे हैं. वो धीरे-धीरे एक पैर उठाकर दौड़ने की कोशिश रहे हैं. इससे साफ है कि उनके घुटने में दर्द है और वे पूरी तरह फिट नहीं होने के बाद भी प्रैक्टिस कर रहे हैं. आईपीएल 2023 धोनी का अंतिम सीजन माना जा रहा है, लेकिन अब तक उन्होंने इसे लेकर कुछ नहीं कहा है.
He is limping, unable to run
That knee is hurting him a lot
1 match rest karle Dhoni bhai , baaki log sambhaal lengepic.twitter.com/vstIgu24EE— MahiEra (@themahiera) May 13, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Csk, IPL, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 13:57 IST








