Maihar Dham: मंदिर के पट खुलने से…बंद होने तक बंटती है खिचड़ी, अनोखा है यह लंगर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदीप कश्यप/सतना: विश्व प्रसिद्ध मैहर मां शारदा देवी का धाम 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ माना जाता है. यहां मां के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देवी परिसर के रोपवे कंपाउंड में खिचड़ी प्रसाद का वितरण निरंतर चलता रहता है. जब सुबह मंदिर के पट खुल जाते हैं, तब पूजा अर्चना के बाद से ही यहां पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण शुरू कर दिया जाता है.

यह प्रसाद वितरण तब तक चलता रहता है, जब तक मंदिर के पट बंद नहीं होते. यहां आने वाले श्रद्धालु भरपेट खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करते हैं. मां शारदा के धाम में गरीब, अमीर सभी आते हैं और सभी लोग यहां भर पेट खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते हैं. जो भी भक्त इस प्रसाद को ग्रहण करता है, वह प्रसन्न होकर सराहना करता है.

इस बारे में श्रद्धालु संध्या सिंह एवं लखनऊ के तेज बहादुर सिंह बताते हैं कि हम लोग यहां जब भी दर्शन करने आते हैं, तब यहां पर खिचड़ी प्रसाद को जरूर ग्रहण करते हैं, जो भी भक्त त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां के दर्शन कर नीचे आता है, उसे इस खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने के बाद नई ऊर्जा मिलती है. उन्होंने भक्तों से अपील की कि जब भी मां शारदा देवी के दर्शन करने आएं तो प्रसाद ग्रहण करना न भूलें.

2019 में हुई थी शुरुआत
निरंतर चलने वाले खिचड़ी के प्रसाद वितरण यहां के प्रधान पुजारी बमबम महाराज के बड़े पुत्र धीरज महाराज के द्वारा संचालित किया जा रहा है. धीरज महाराज की मानें तो ‘तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा’ इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने इस खिचड़ी प्रसाद वितरण की शुरुआत की थी. उनका कहना है कि अक्सर जब वह सिख भाइयों के गुरुद्वारा जाते हैं तो वहां पर प्रतिदिन लंगर चलता रहता है और भक्तों के लिए निशुल्क प्रसाद वितरण होता है. इसी सोच के साथ उन्होंने भी खिचड़ी प्रसाद वितरण माई शारदा के धाम में रोपवे प्रांगण में 7 जनवरी वर्ष 2019 से शुरू किया. तब से खिचड़ी का प्रसाद निरंतर वितरण हो रहा है.

12 घंटे रोज प्रसाद वितरण
आगे बताया कि रोज करीब 12 घटे तक यह प्रसाद वितरण होता है और प्रतिदिन करीब 10 हजार श्रद्धालु भर पेट इस खिचड़ी प्रसाद को ग्रहण करते हैं. साथ ही किसी भी श्रद्धालु से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता. यह आने वाले श्रद्धालु खिचड़ी प्रसाद को ग्रहण करने के बाद इसकी सराहना भी करते हैं.

Tags: Bhandara, Mp news, Satna news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें