Almora News: ऑनलाइन डिलीवरी ने रोका पहाड़ों से पलायन, काम के साथ परिवार की देखभाल कर रहें युवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. आजकल के युवा वर्ग नौकरी की तलाश के लिए बाहर का रुख अपनाते हैं जिस कारण से वह अपने गांव और शहर छोड़ कर दूसरे महानगरों में नौकरी करते हैं . जब से अल्मोड़ा शहर में ऑनलाइन डिलीवरी का काम शुरू हुआ है तबसे यहां के युवा वर्ग काफी संख्या में यहां पर काम कर रहे हैं. अल्मोड़ा के युवा ऑनलाइन डिलीवरी में अब आपको काम करते हुए नजर आते हैं. जिसमें करीब 100 से लेकर 150 युवा और अन्य लोग इन में काम कर रहे हैं.

न्यूज़ 18 लोकल ने जब इन युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने बताया यहां की नौकरी और बाहर की नौकरी में काफी अंतर है क्योंकि जब वह बाहर नौकरी करते थे. उसमें रुपए कम बचते थे पर जबसे वह अपने ही शहर में काम कर रहे हैं रुपये भी बच रहे हैं. हम अपने घर परिवार का भी ध्यान दे रहे हैं. युवाओं ने बताया कि वह अल्मोड़ा शहर में रहकर ही करीब 15000 से ₹20000 महीना कमा लेते हैं.

समय और पैसों की हो रही बचत
डिलीवरी ब्वॉय गोविंद सिंह ने बताया वह इससे पहले तक गुड़गांव में नौकरी किया करते थे पर वहां की नौकरी और यहां पर काम करने से काफी अंतर है. क्योंकि बाहर मैं जो भी पैसे कमाते थे वह किराया या फिर खाने पीने में चला जाता था पर जबसे वह यहां पर काम कर रहे हैं. रुपए भी बच रहे हैं और अपने अन्य काम भी वह आसानी से कर लेते हैं.डिलीवरी ब्वॉय राजेंद्र ने बताया अल्मोड़ा में ऑनलाइन डिलीवरी का काम शुरू होने से कई युवाओं को इसमें रोजगार मिला हुआ है करीब 100 से लेकर 150 युवा वर्ग के साथ अन्य लोग यहां पर काम कर रहे हैं. अगर ऐसे ही अन्य रोजगार खुल जाए तो बाहर नौकरी करने के लिए जाना नहीं पड़ेगा और वह अपने शहर में ही रहकर काम कर सकेंगे.

नौकरी के साथ परिवार की कर रहें देखभाल
डिलीवरी ब्वॉय मानस लटवाल ने बताया वह कई साल से यहां पर काम कर रहे हैं घर के पास होने के बावजूद वह घर का खर्च के अलावा घर परिवार को भी देख पाते हैं. उन्हें काफी अच्छा लगता है कि अल्मोड़ा शहर के लोग एक साथ मिलकर यहां पर काम कर रहे हैं.ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के मैनेजर रोहित बेलवाल बताते हैं जो भी ऑनलाइन डिलीवरी खुली हुई है, उसमें लगभग करीब 100 से लेकर 150 युवा काम कर रहे हैं, जो लगभग 15000 से ₹20000 महीना कमाते हैं. अगर इन युवकों को यहां काम नहीं मिलता, तो जाहिर है कि वे काम की तलाश में दूसरे शहरों का रुख करते.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 19:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें