3 नेचुरल ड्रिंक गर्मी में मोटापे पर करता है सीधा वार, वजन कम करने का बनता है आसान तरीका, ऐसे करें इस्तेमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नींबू और अदरक का नेचुरल ड्रिंक मोटापे को गर्मी में खत्म कर सकता है.
2 चम्मच चिया सिड्स को भींगा कर पीने से वजन कम हो सकता है.

Fat-Burning Natural Drink in Summer: मोटापा अपने आप में बहुत बड़ी बीमारी है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक विश्व में करीब 2 अरब लोग मोटापे के शिकार हैं. मोटापे को अगर समय पर कम न किया जाए तो यह शरीर में कई बीमारियों को पनपने का मौका देता है. डायबिटीज और हार्ट डिजीज मोटापे के कारण होने वाली दो बड़ी बीमारियां हैं. इसलिए मोटापे को कम करना जरूरी है. मोटापे को कम करना बहुत मुश्किल भी नहीं है. इसके लिए दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है. गर्मी मोटापे को कम करने का चांस देती है. क्योंकि गर्मी में वजन को मामूली चीजों से ही वजन कम किया जा सकता है. इसके लिए बहुत मेहनत की भी जरूरत नहीं.

अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो गर्मी आपके लिए बहुत शानदार मौसम है. बस पूरा दिन फिजिकली एक्टिव रहें और सुबह शाम एयरोबिक एक्सरसाइज करें. इसके साथ ही यहां बताए जा रहे नेचुरल ड्रिंक का सेवन करें.

इन 3 नेचुरल ड्रिंक से कम करें मोटापा

1.लेमन-जिंजर फैट बर्निंग ड्रिंक
टीओआई की खबर के मुताबिक नींबू और अदरक का नेचुरल ड्रिंक मोटापे को गर्मी में खत्म कर सकता है. इसके लिए दो नींबू से रस निकालकर अलग रख लें और इसके छिल्के को एक लिटर पानी में डाल दें. इसमें आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर और एक इंच अदरक को काटकर डालें और 5 मिनट तक इसे बॉयल करें. फिर ठंडा कर इसे छान लें और इसमें शहद और नींबू का रस डाल लें. अब इसे पी लें. यह नेचुरल ड्रिंक पूरा दिन मेटाबोलिज्म को बूस्ट करेगा और मोटापे को बहुत जल्दी घटा देगा.

2. जीरा-दालचीनी फैट बर्निंग ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक लिटर पानी में 3 चम्मच जीरा और 3 इंच अदरक को डाल दें और इसे 5 मिनट तक उबालें. इसके बाद ठंडा कर इसे छान लें. अब इसमें शहद और नींबू मिला दें और इसका सुबह खाली पेट सेवन कर. 10 दिनों के अंदर फर्क महसूस करेंगे.

3. चिया-लेमन फैट बर्निंग ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए 2 चम्मच चिया सिड्स को 10 मिनट तक एक कप पानी में भिंगाकर रखें. इसके बाद इसमें दो कप पानी और डाल दें. इसके बाद इसमें शहद और नींबू का रस मिला दें. इसे बनाकर सुबह खाली पेट सेवन करें. चिया-लेमन फैट बर्निंग ड्रिंक मोटापा घटाने के लिए रामबाण साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-शरीर में हो गई फॉलेट की कमी? ताकत विहीन कर देती है यह बीमारी, 5 संकेतों से समझें, ये हैं उपाय

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें