
हाइलाइट्स
फोन में एक सेटिंग के ज़रिए रिस्पॉन्स स्पीड को बढ़ाया जा सकता है
फोन में कुछ स्टेप फॉलो करके Developer ऑप्शन एक्टिव किया जा सकता है.
अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है तो आप अपने फोन में एक खास सेटिंग कर सकते हैं.
Android Settings : फोन के बिना लगता है कि हम एक कदम भी नहीं चल सकते हैं. ये हमारी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बन गया है. इसी को देखते हुए मोबाइल बनाने वाली कंपनियां भी भी फोन में ढेरों नए-नए फीचर्स का एक्सपेरिमेंट करती हैं, ताकि यूज़र्स का एक्सपीरिएंस आए दिन बेहतर होता रहे. फोन में मुख्य तौर पर 2 तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं. एक एंड्रॉयड और दूसरा ऐपल iOS. ऐपल के स्मार्टफोन में तो ऐपल iOS होता है, मगर बाकी स्मार्टफोन मुख्य तौर पर एंड्रॉयड पर ही काम करते हैं.
जब बात एंड्रॉयड की हो रही है तो इसकी सेटिंग्स में काफी जरूरी चीजें छिपी होती हैं. इनमें से कुछ सेटिंग्स तो आम होती हैं, जिसके बारे में हर शख्स जानता है, मगर कुछ सेटिंग्स सीक्रेट होती हैं, जो हर इंसान नहीं जानता. परंतु ये सेटिंग्स बहुत काम की होती हैं. आज हम आपको एंड्रॉयड की ऐसी ही 3 सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में बहुत मुट्ठीभर लोगों को मालूम होगा. यदि आप जान एग तो आप इसके मास्टर बन जाएंगे.
1) फोन की रिस्पॉन्स स्पीड को बढ़ाया जा सकता है:- इसके लिए आपको Settings पर जाना होगा. फिर नीचे की तरफ स्क्रोल करें और यहां आपको System सेक्शन में Build Number मिलेगा.
इसपर आपको 7 बार टैप करना होगा, और आपको डेवलपर होने का मैसेज मिल जाएगा. अब आप पिछले Menu में वापस चले जाएंगे तो देखें System ऑप्शन में आपको Developer ऑप्शन मिल जाएगा.
इसमें Window Animation Scale पर जाएं, फिर Transition animation स्केल पर टैप करें और Animator duration scale पर जाएं. अब सबको 0.5x पर सेट कर दें या Off कर दें. अब जब आप कोई मेनू या ऐप खोलेंगे तो बहुत तेजी से खुल जाएगा.
2-चुनिंदा लोगों की Call अटेंड करना
जब आपके पास किसी भी नंबर से फालतू के पार्ट टाइम जॉब वाले कॉल या मैसेज आते हैं तो यकीनन परेशानी होती है. इस तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए, ‘Do Not Disturb’ फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बहुत कम लोग जानते हैं कि एंड्रॉयड फोन में Do not disturb में Priority मोड भी होता है. हालांकि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट में priority सेट करना पड़ेगा.
Screen Magnifier: अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है तो आप अपने फोन में एक खास सेटिंग कर सकते हैं. स्क्रीन मैग्निफायर फीचर को ऑन करने के लिए, आपको Settings पर जाना होगा, फिर Accessibility पर क्लिक करना होगा, और यहां आपको Magnification ऑप्शन मिल जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Android, Mobile Phone, Tech news
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 15:53 IST








