Azamgarh Nikay Results: नगर पालिका आजमगढ़ में पहली बार दौड़ी साईकिल तो मुबारकपुर में सबसे कम उम्र की युवती सबा शमीम ने दर्ज की जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक उपाध्याय, आजमगढ़. आजमगढ़ जिले की तीन नगर पालिका में दो पर समाजवादी पार्टी तो एक पर निर्दल प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है. आजमगढ़ नगर पालिका में पहली बार जीत दर्ज कर समाजवादी पार्टी ने इतिहास रच दिया है. तो मुबारकपुर में सबसे कम उम्र की निर्दल प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वहीं भाजपा सभी तीनों निकायों में तीसरे नंबर पर रही.

आजमगढ़ नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सरफराज आलम मंसूर ने शुरूआत से ही आगे बढ़े तो फिर पलट कर पीछे नहीं देखा. लगातार बढ़त की मार्जिन बनी रही तो वहीं भाजपा प्रत्याशी लगातार तीसरे नंबर पर रहे. परिणाम की घोषणा हुई तो सपा प्रत्याशी मंसूर आलम ने पहली बार भाजपा की सरकार में आजमगढ़ नगर पालिका में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.

सरफराज आलम उर्फ मंसूर 853 मतो से जीत दर्ज कर निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को हरा दिया. सरफराज उर्फ मंसूर को जहां 13607 मत मिले तो निर्दल हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को 12764 मत मिले तो भाजपा प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल को मात्र 12,598 मतो से संतोष करना पड़ा.

निर्दलीय प्रत्याशी सबा शमीम की एकतरफा जीत
वहीं नगर पालिका मुबारकपुर में जिले की सबसे युवा नगर पालिका परिषद की निर्दल प्रत्याशी सबा शमीम ने एकतरफा 10,124 मतों से भारी जीत दर्ज कर किया. सबा शमीम को कुल 22,719 मत, सपा की तैय्यबा अंजुम को 12,595 मत और भाजपा को 11353 मत प्राप्त हुए. वहीं नवगठित बिलरियागंज नगर पालिका से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीना पासवान ने 3,360 मतो से भाजपा प्रत्याशी संजू सोनकर को हरा दिया.

इस प्रकार आजमगढ की तीन नगर पालिका में दो पर सपा व एक पर निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्षों ने नगर की जनता को धन्यवाद दिया और वादों को पूरा करने की प्रतिबद्वता को दोहराया.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 17:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें