
राहुल कौशिक/ भीलवाड़ा.प्रदेश सहित भीलवाड़ा जिले भर में सड़क हादसों में मृत्यु दर पर कमी लाने के लिए और यातायात नियमों की पालना के लिए जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरानबिना हेलमेट वाले वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे थे. इस दौरान भीलवाड़ा शहर की यातायात थाना पुलिस द्वारा बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां यातायात थाना पुलिस द्वारा वाहन चालक का चालान तो बना लिया और वाहन चालक ने भी अपना चालान कटवा लिया. लेकिनयातायात थाना पुलिस ने वाहन चालक के वाहन की चाबी ही खोदी, जिसके चलते युवक को सुबह से शाम यातायात थाने के चक्कर लगाने पड़े. जब वाहन चालक ने अपने गाड़ी की चाबी मांगी तो पुलिसकर्मियों ने उसे से बदसलू भी की, जिसके बादवाहन चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसके साथ गलत व्यवहार किया गया है साथ ही अपनी गाड़ी की चाबी मांगने पर धमकाया गया किगाड़ी की चाबी गुम गई है और ज्यादा बोले तो तुम्हें अंदर डाल देंगे.
पीड़ित रोहित खटीक ने कहा कि जब मैं सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला तो पांसल चौराहे पर ट्रैफिक थाना पुलिस द्वारा मेरा चालान काटा गया. यातायात नियमों के अवेहलना पर मेरा1 हजार का चालानकाटा गया. लेकिनजब मैंने अपने वाहन की चाबी मांगी तो उन्होंने मुझसे कहा कि नहीं है आपके चाबी गुम गई है अगर ज्यादा बोले तो तुम्हें थाने में बंद कर देंगे और चाबी देने से मना कर दिया. यदि मैं अपना लॉक तोड़कर नई चाबी बनवाऊंगा तो मुझे हजाररुपए के आसपास कानुकसान होगा. एक तरफ मेरा चालान के चलते पहले ही आर्थिक नुकसान हुआ है और पुलिस की लापरवाही के चलते अब मुझ पर दोहरी मार पड़ी है जिसे मुझे गरीबी में झेलना पड़ेगा.








