अरविंद शर्मा/भिंड: जिले में कुंवारी नदी का पानी प्रदूषित हो जाने की वजह से हजारों मछलियों सहित जलीय जीवों की मौत हो रही है. हैरानी की बात यह है कि इन बेजुबानों की मौत की जानकारी अभी तक प्रशासन को नहीं है. कुंवारी नदी के पानी में कारखानों का केमिकल मिल जाने से पानी प्रदूषित हो गया है.
इस वजह से कचोंरा घाट पर हजारों की संख्या में छोटी-छोटी मछलियों की मौत हो गई. लेकिन, हैरानी की बात यह है कि मत्स्य विभाग के किसी भी अधिकारी को मछलियों की मौत की भनक तक नहीं है. उधर जलीय जीवों पर जान का संकट बढ़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कुंवारी नदी में को प्रदूषित करने की मुख्य वजह यहां पर बनी फैक्ट्री है, जिससे निकलने वाला केमिकल नदियों में मिल रहा है.
ग्रामीण रामवीर सिंह भदोरिया बताते हैं कि जिले में चंबल के बाद, छोटी कुंवारी नदी है. यह नदी भी पचनदा में जाकर चंबल से मिल जाती है. कुंवारी नदी का पानी जहरीला हो जाने से यहां आने वाले अन्य जानवरों की जान को खतरा हो सकता है. फैक्ट्रियों का केमिकल नदियों में जाने से रोका जाए, नहीं तो अन्य जीवों पर भी खतरा है.
आपके शहर से (भिंड)

Balodabazar : बीच शहर में एक गाड़ी में भीषण आग लगने हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग | Top News | Latest News

Raipur में CM Baghel ने नशामुक्ति भारत का किया शुभारंभ | Latest News | Top News | News18 MP CG

Matka Kulfi: चार पीढ़ियों की दुकान…80 साल पुराना मटका, लाजवाब है यह कुल्फी

Shivpuri Weather: शिवपुरी में बरसी आग…44 डिग्री पहुंचा पारा, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

42 डिग्री पारे के बीच…बुजुर्ग का देसी जुगाड़, फ्री में किया शीतल जल, ठंडी हवा का इंतजाम

MP Heat Wave Alert: राजगढ़, शाजापुर सहित कई शहरों में चलेगी लू, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, अलर्ट जारी

Harda : अजनाल नदी में नहाते समय डूबे 3 बच्चे, डूबने से तीनों बच्चों की मौत | Top News | Latest News

भाभी को लेने मायके नहीं गया छोटा, तो शराबी बड़े भाई ने उठाया खौफनाक कदम, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

Mahasamund: Hostel में आती हैं हंसने की आवाजें, Bhoot नहीं Bluetooth का खेल कहिए | Top News | latest

Women Cricket: सौम्या नेशनल क्रिकेट एकेडमी के इस कैंप में शामिल, MP से एकमात्र चयन
हो सकता है किसी शिकारी ने मछलियों को मारा हो
कुंवारी नदी में मछलियों की मौत को लेकर मत्स्य विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र परमार का कहना है कि नदी में मछलियों की मौत हुई है. जांच के लिए सैंपल लेकर ग्वालियर भेजा जाएगा, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. इसके अलावा वहां जांच कर पता किया जाएगा, हो सकता है किसी शिकारी ने मछलियों को मारा हो. मौके पर जांच कर पता लगाए जाएगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhind news, Fish, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 17:28 IST








