
मोहित शर्मा/ करौली. करौली से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भांकरी गांव में भूमिया बाबा का 700 वर्ष प्राचीन दरबार बना हुआ है. भूमिया बाबा के नाम से विख्यात इस लोक देवता के दरबार से जन-जन की आस्था सहित दूरदराज के लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है. इनकी मान्यता ऐसी है है कि इनके दर्शन मात्र से ही दुखियों के दुख दूर हो जाते हैं. यही कारण है कि इनके दरबार पर लोग आए दिन मनोकामना पूरी होने पर बाबा के दरबार पर आकर पुण्य करने के साथ-साथ हजारों लोगों को इस लोक देवता के पसंद के पकवानों से हजारों लोगों को भोजन कराते हैं.
सर्प के जहर को भी खींच लेते है यह लोकदेवता!
भूमिया बाबा के दरबार के पुजारी राजू मीणा का कहना है कि यह लोक देवता सभी की मनोकामना पूरी कर देते हैं. इसीलिए यहां वर्ष भर लोग पुण्य करते हैं. भगवान शंकर की कृपा से भूमिया बाबा सर्प रोग से भी लोगों की रक्षा करते हैं. सर्प के काटने पर ये अपनी अद्भुत शक्ति से जहर खींच लेते है और आए दिन यह अपनी इसी शक्ति से लोगों के प्राण भी बचा लेते हैं. उनका कहना है कि बाबा के इस प्राचीन दरबार में भादों महीने की चौदस को विशाल जात भरती हैं. जिसमें दूरदराज से श्रद्धालु आकर बाबा के दर्शन करते हैं और उन्हें लड्डू का भोग लगाते हैं.
झाड़े मात्र से हो जाती है परेशानी दूर
भूमिया बाबा के दरबार में पुण्य करने आए रामबाबू मीणा बताते हैं कि मुझे कई सालों से गठिया बाय की परेशानी थी. जिसके लिए मैंने बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज करवाया था. यहां तक की एम्स में भी डेढ़ महीने भर्ती रहा था. लेकिन लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद भी मुझे मेरी इस बीमारी से निजात नहीं मिल पाई. लेकिन इस लोक देवता के यहां पर आने से और इनके दर्शन करने से आज मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं और मेरी बीमारी भी आज सोलह आने सही हो गई है.
श्रद्धालु आते हैं संकट लेकर और जाते हैं स्वतंत्र होकर
गांव के स्थानीय निवासी 58 वर्षीय रामगोपाल मीणा ने बताया कि यह लोकदेवता अपनी देव शक्ति से सर्प के काटने पर अब तक लाखों लोगों के प्राणों की रक्षा कर चुके हैं. भूमिया बाबा के दरबार में जो भी दुखिया संकट लेकर आता है तो यहां से वह संकटों से स्वतंत्र होकर जाता है. हमारे बड़े बुजुर्ग भी इनकी गाथा सुनाया करते थे और बताते थे कि यह देवता कलयुग में देवकी का पुत्र है. उन्होंने बताया कि इनके प्राचीन दरबार पर श्रद्धालु वर्षभर चारों दिशाओं से आते हैं.
हालांकि यह तमाम दावे श्रद्धालु सहित स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए. लेकिन न्यूज 18 ऐसे दावों की पुष्टि नहीं करता है. सांप काटने पर सबसे पहले चिकित्साल्य जाकर इलाज करवाना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 17:07 IST









