
नीरज कुमार/बहादुरगढ़. नगर परिषद बोर्ड की शनिवार को कार्यालय में हुई मीटिंग खूब हंगामेदार रही. हंगामा विकास कार्यों को लेकर कम बल्कि वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा द्वारा पार्षद रमन यादव को कुछ अशोभनीय तरीके से कहे शब्दों से ज्यादा रही. 20 मिनटों तक नप के मीटिंग हॉल में वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा और पार्षदों के बीच तू-तू, मैं-मैं चलती रही. हंगामा बढ़़ता देख सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस भी तुरंत पहुंची और मामले को शांत कराया गया .
दरअसल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने खिलाफ बोलने वाले पार्षदों की पैंट गीली करने जैसे शब्दों का प्रयोग किया. बैठक में मौजूद महिला पार्षदों और दूसरे पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई. लेकिन उसके बावजूद उपाध्यक्ष उल्टा जवाब देते रहे. जिसके बाद नौबत मारपीट तक जा पहुंची. बैठक के बाद पार्षदों ने बताया कि अम्बेडकर चौक के नामकरण की बात पर पालेराम शर्मा ने पार्षदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके बाद हंगामा हुआ.
उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया मजाक
वहीं जब उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस पूरे बात को मजाक में लेते हुए कहा कि कोई खड़ा होकर ताकत लगाकर बोल रहा था तो उस वक्त किसी ने कह दिया होगा लेकिन सब ठीक से हो गया. वहीं चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने इस पूरे मामले को हंसी मजाक कहते हुए कहा कि ये कोई बड़ा इश्यू नही है. नगर परिषद की दूसरी बैठक लगातार दो दिनों तक चली है. पहले दिन वित कमेटी के दो सदस्यों का चुनाव हुआ और दूसरे दिन विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए नियमानुसार सारे विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 17:16 IST








