Kanpur Mayor Result: ‘रिवाल्वर दादी’…दोबारा बनीं मेयर, जानिए इस नाम की दिलचस्प कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. कानपुर में निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. भाजपा ने एक बार फिर से कानपुर में मेयर सीट पर विजय पताका लहराई है. कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया था और एक बार फिर से उन्होंने मेयर पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. प्रमिला पांडे ने सपा की वंदना बाजपेयी को 1,77,846 मतों से हराया है.

कानपुर निकाय चुनाव में महापौर पद पर सपा और भाजपा के बीच जमकर टक्कर देखने को मिली, लेकिन परिणाम एकतरफा बीजेपी के पक्ष में जाता दिखा. भाजपा प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सपा को करारी हार दी है. बीजेपी की प्रमिला पांडे को 4,40,353 वोट मिले हैं. वहीं सपा की वंदना को 2,62,507 मत प्राप्त हुए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी आशनी अवस्थी को 90,480, बसपा प्रत्याशी अर्चना निषाद को 52,143 वोट मिले हैं. बता दें कि महापौर पद पर 13 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी थी.

रिवाल्वर दादी के नाम से विख्यात हैं प्रमिला पांडे
कानपुर की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला पांडे ‘रिवाल्वर दादी’ के नाम से फेमस हैं. उन्हें हथियारों से प्रेम है, जिसके चलते वह महापौर बनने के पहले रिवाल्वर लगाकर चलती थीं. इस वजह से उनको रिवाल्वर दादी के नाम से जाना जाता था. साथ ही कोई उनको अम्मा तो कोई चाची कहता नजर आता है.

आपके शहर से (कानपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

पीएम और सीएम को दिया जीत का श्रेय
प्रमिला ने अपनी जीत का श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी को दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके देवदूत कार्यकर्ताओं की वजह से यह जीत मुमकिन हो पाई है. अब वह कानपुर को मॉडल सिटी बनाने का प्रयास करेंगी. साथ स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर महानगरों में कानपुर को टॉप पर लाने के लिए पूरा प्रयास करेंगी.

Tags: Kanpur news, UP Nagar Nikay Chunav, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें