Bihar News: सोने की चेन हो या मोबाइल, अब छीना झपटी करने वालों की अब खैर नहीं, गठित हुई विशेष रिकवरी टीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण.सोने की चेन, पैसों से भरा पर्स तथा मोबाइल जैसी कीमती वस्तुओं की छीनाझपटी कर रहे लुटेरों पर शिकंजा कसने तथा बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए राज्य के सभी जिलों में एक टास्क फोर्स का गठन किया जाना है. यह जानकारी एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में कुछ दिनों पहले आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी थी. हालांकि बात की जाए यदि पश्चिम चंपारण जिले की तो, यहां छीनाझपटी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए रिकवरी टीम का गठन पहले से ही किया जा चुका है.

एडीजी जितेंद्र गंगवार के अनुसार कुछ जिलों में इस तरह की विशेष रिकवरी टीम बनाई गई थी. इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं. पिछले करीब एक वर्ष के दौरान समस्तीपुर में 75 लाख रुपए मूल्य के 281 मोबाइल बरामद कर इसके मालिक को लौटाए गए हैं. इसी तरह बक्सर में 2022 मार्च से अब तक 170 मोबाइल बरामद कर इसके मालिकों को लौटए गए हैं. गया में 51, किशनगंज में 27 तथा दानापुर में 20 मोबाइल फोन लौटाए गए हैं. छिनतई के अपराध में शामिल आरोपियों को पकड़ने के साथ ही लोगों से छिने मोबाइल, लैपटॉप, अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट समेत सामान की बरामदगी करवाकर उन्हें लौटाना इस खास टीम का मकसद है. खास बात यह है कि यह टीम सर्विलांस और सूचना के आधार पर कार्रवाई करेगी.

पश्चिम चम्पारण में हो चुका है खास टीम का गठन
एसडीपीओ माहताब आलम के अनुसार, पश्चिम चम्पारण जिले में छीनाझपटी के मामलों पर रोक लगाने के लिए इस विशेष रिकवरी टीम का गठन पहले ही किया जा चुका है. इसके अलावा शहर में दिन रात पेट्रोलिंग कर रही डायल 112 की टीम भी पूरी तरह से सक्रिय है. अधिकांशतः मामलों में टीम को सफलता भी मिली है. छिनतई पर रोक लगाने वाली इस टीम में पुलिस के साथ साइबर एक्सपर्ट और तकनीकी जानकर भी शामिल हैं. ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस खास तरीके से कार्य कर रही है तथा लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़ने के साथ-साथ लूटी गई वस्तुओं की रिकवरी की भी पूरी कोशिश कर रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें