Bilaspur police arrest Maddy in gangwar case. – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी, बिलासपुर. बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर मैडी उर्फ रितेश निखारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें की हाल ही में शहर में हुए गैंगवार में भी मैडी शामिल था. वहीं मैडी हिस्ट्रीशीटर भी है. शहर में हुए गैंगवार के मामले में 6 आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है. अब मैडी संग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का साथियों के साथ पैदल जुलूस भी निकाला.

बीते दिनों शहर के तारबाहर क्षेत्र के हेवेन्स पार्क होटल के पास गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर मैडी के साथियों ने एक युवक पर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था. पुरानी रंजिश में चलते वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने पहचान करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हिस्ट्रीशीटर मैडी की भी इसमें संलिप्तता मिली थी. उसके बाद से पुलिस हिस्ट्रीशीटर मैडी व उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही थी. वहीं मैडी फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने मैडी की तलाश कर उसे फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया है.

तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हिस्ट्रीशीटर मैडी मुंगेली के किसी फॉर्म हाउस में छिपा हुआ है, जहां पुलिस ने दबिश देते हुए हिस्ट्रीशीटर मैडी व उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस मैडी को गिरफ्तार करने मुंगेली पहुंची तब मैडी के साथियों ने उसे आगाह कर दिया. जिसके बाद मैडी अपने साथियों के साथ गन्ने की खेत में जा घुसा और भागने लगा.

पुलिस ने लगभग 2 किलोमीटर तक मैडी का पीछा किया जिसके बाद उसे धर दबोचा गया. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों का शहर में पैदल जुलूस भी निकाला. आरोपी मैडी के खिलाफ़ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. बीते दिनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर जिला बदर की भी कार्यवाही की गई थी.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें