पटना में दुकानदार को दिनदहाड़े मारी गोली, अस्पताल ले जाने के क्रम में एंबुलेंस में मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकटपुर सहीम चक मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक दिव्यांग किराना दुकानदार की गोली मार दी. आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए खुसरूपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि बीच रास्ते में ही दिव्यांग दुकानदार ने एंबुलेंस में दम तोड़ दिया. बाद में पुलिस ने दुकानदार के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक की पहचान खुसरूपुर के बैकटपुर सहीम चक निवासी अरविंद गोप के 32 वर्षीय पुत्र मगन यादव के रूप में की गई है, जो गांव में ही किराना की दुकान चलाता था. बताया जाता है कि दिव्यांग मगन यादव अपनी दुकान पर बैठा था, इसी दौरान दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे और उसे गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के छोटे भाई रवि कुमार और परिजन चंदन कुमार ने हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मगन यादव को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है. घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bihar crime news, Bihar News, Crime News, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें