Exam Special Train: सिपाही भर्ती की परीक्षा देने वाले नहीं होंगे परेशान, छपरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट-समय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल कुमार, छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणयी मंडल ने परीक्षार्थियों के हितों का ख्याल रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है. इस निर्णय का सीधा फायदा सिपाही भर्ती की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को होगा. आपको बता दें कि 14 मई को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही’ के पद पर चयन के लिए एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. इस परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इससे छपरा के साथ-साथ गोपालगंज और सीवान के परीक्षार्थियों को बउ़ी राहत मिलेगी. यह ट्रेन अप एवं डाउन दोनों में चलाया जाएगा.

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है स्पेशल ट्रेन
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के हितों का ख्याल रखते हुए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाकर छात्रों को सहूलियत दी जा रही है. परीक्षा स्पेशल ट्रेन के जरिए छात्र अपने परीक्षा केन्द्रों पर आसानी पहुंच जाएंगे. साथ ही परीक्षा देने के बाद वापस घर भी आसानी से आ सकते हैं. इसलिए यह ट्रेन चलाई जा रही है. ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

छपरा से सुबह 5:45 बजे खुलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे ने सीवान, गोपालगंज एवं छपरा जिला क्षेत्र अंतर्गत परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए 14 मई को गाड़ी संख्या -05105/05106 छपरा-गोपालगंज-छपरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 14 मई को को गाड़ी संख्या-05105 छपरा से सुबह 5:45 प्रस्थान कर टेकनिवास से 5:55 बजे, कोपा सम्होता से 6:05 बजे, दाउदपुर 6:16 बजे, एकमा से 6:27 बजे, महेन्द्रनाथ हाल्ट से 6:36 बजे, चैनवा से 6:44 बजे, दुरौन्धा 6:55 बजे, पचरुखी से 7:07 बजे, सीवान से 7:15 बजे, सीवान कचहरी से 7:31 बजे, अमलोरी से 7:43 बजे, अटवां हाल्ट से 7:56 बजे, थावे से 8:15 बजे छुटकर 8:45 बजे गोपालगंज पहुंचेगी. जिसके माध्यम से परीक्षार्थी आसानी से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकते हैं.

गोपालगंज से दोपहर 2 बजे छपरा के लिए प्रस्थान कर जाएगी ट्रेन
वापसी यात्रा में 14 मई को हीं गाड़ी संख्या-05106 गोपालगंज से 2 बजे प्रस्थान कर थावे से 2:25 बजे, अटवां हाल्ट से 2:35 बजे, अमलोरी से 2:48 बजे, सीवान कचहरी से 3:00 बजे, सीवान से 3:10 बजे, पचरुखी से 3:24 बजे, दुरौन्धा से 3:36 बजे, चैनवा से 3:47 बजे, महेन्द्रनाथ हाल्ट से 3:55 बजे, एकमा से 4:03 बजे, दाउदपुर से 4:15 बजे, कोपा सम्होता से 4:27 बजे, टेकनिवास से 14:37 बजे छुटकर छपरा शाम 5 :00 बजे पहुंचेगी. जिसके माध्यम से छपरा के परीक्षार्थी आसानी से अपने गृह जिला पहुंच सकते हैं.

Tags: Bihar News, Chhapra News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें