
विशाल झा/गाज़ियाबाद: यूं तो मां को प्यार दिखाने के लिए कोई खास दिन नहीं होता, क्योंकि मां अपने आप में ही खास होती है. लेकिन, मदर्स डे हर बच्चे के लिए एक अवसर जरूर है. अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए बच्चे कई सारी तैयारियां करते हैं.14 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा. मां और बच्चों के बीच यह प्यार का दिन सेलिब्रेट करने के लिए बच्चे उत्साहित हैं.
आजकल किसी भी स्पेशल दिन को यादगार बनाने के लिए केक कटिंग की जाती है. छोटी खुशी हो या बड़ी कामयाबी, इन सब के जश्न में केक अहम हिस्सा बन गया है. मदर्स डे के मौके पर भी थीम केक की काफी मांग बढ़ी है. बच्चे अपनी मांओं को उनके मनपसंद फ्लेवर का केक तोहफे में देना चाहते हैं. यही नहीं, मां की तस्वीरों वाला केक तेजी से ट्रेंट कर रहा है.
केक की प्री बुकिंग
इस बार मदर्स डे मनाने के लिए जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है. बेकरी की दुकानों पर केक बनाने की प्री बुकिंग फुल हो रही है. राजू बेकर्स के राजू कुमार ने बताया कि उनके पास अगर कोई गूगल से केक की फोटो लेकर लाता है तो वह वैसा ही सेम केक बना देते हैं. आजकल थीम केक ट्रेंड में चल रहे हैं. बच्चे केक पर अपनी मांओं का फोटो बनवाना पसंद कर रहे हैं.
चॉकलेट और बटरस्कॉच फ्लेवर की डिमांड
थीम केक में ज्यादातर चॉकलेट और बटरस्कॉच फ्लेवर के केक बिक रहे हैं. राजू बताते हैं कि उन्होंने काफी सारी डिजाइन तैयार किए हैं. इनके के दाम 350 से शुरू होकर 750 रुपये तक हैं. यह दाम उसके ऊपर भी जा सकते हैं, अगर किसी बड़े और स्पेशल केक की डिमांड होती है. मां के साथ मदर्स डे पर समय बिताने और उन्हें खुश करने के लिए एक केक अच्छा माध्यम है. इन केक में ‘मां ‘ और मेरी ‘प्यारी मां ‘ जैसे शब्द भी लिखें जा रहें है. जो लोगों को पसंद आ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ghaziabad News, Mothers Day Special, UP news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 19:29 IST








