Dinner Recipe: इसबार घर पर ट्राई करें कच्चे केले के कोफ्ते, बढ़ जाएगा डिनर का स्वाद, आसान है बनाने का तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कच्चे केले के कोफ्ते खाने में टेस्टी और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.
ये डिस घर पर आसानी के साथ बनाई जा सकती है.

Kacche kele ke kofte Recipe: रोज-रोज एक तरह की सब्जी खाने से किसी का भी मन भर सकता है. ऐसे में जरूरी है कि कुछ ऐसा ट्राई किया जाए, जो स्वाद से तो भरपूर हो ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. काफी सोचने के बाद भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप कच्चे केले के कोफ्ते बना सकते हैं. ये खाने में तो टेस्टी होते ही हैं, सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. हालांकि ज्यादातर लोग घरों में इसकी सब्जी, मलाई कोफ्ते और लौकी के कोफ्ते तो बनाकर खाते ही हैं. लेकिन कच्चे केले के कोफ्ते आपके स्वाद को डबल कर देंगे. ये डिस आसानी के साथ बनाई जा सकती है. आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि.

कच्चे केले के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री

कच्चे केले- 4 फल
टमाटर- 2
हरी मिर्च- 2
बारीक कटा प्याज- 1
अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
हरा धनिया- बारीक कटा
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
बेसन- 2 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच (स्वादानुसार)
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
तेल- तलने के लिए
जीरा- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- स्वादानुसार
नमक- स्वादानुसार

केले के कोफ्ता बनाने की विधि

स्टेप-1: कच्चे केले के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले 4 केले के फल लेकर उन्हें अच्छे से धुल लेंगे. इसके बाद उन्हें काटकर टुकड़े कर लेंगे. इसके बाद कुकर में इन टुकड़ों को पानी के साथ डालकर एक सीटी लगने तक रख दें. इसके बाद कूकर को उतारकर केले के टुकड़ों को निकाल लेंगे. अब इन टुकड़ों को छीलकर मसल लेंगे.

ये भी पढ़ें: नाश्ते में बनाकर खाएं ब्रेड स्प्रिंग रोल, मिलेगा बेहतरीन स्वाद, देखें वीडियो रेसिपी

स्टेप-2: केले के उबले हुए टुकड़ों को मसलने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, बेसन, अदरक पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया और गर्म मसाला को अच्छी तरह मिला लेंगे. इसके बाद हाथों में हल्का का तेल लगाकर मिश्रण के गोले बना लेंगे. इन सभी गोलों को कढ़ाई में डालने के लिए एक प्लेट में रख लेंगे.

ये भी पढ़ें:  सफेद ग्रेवी में बनाएं मलाई पनीर कोरमा, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ, आसान है रेसिपी

स्टेप-3: इसके बाद एक भारी तले की कढ़ाई लेंगे, जिसमें तेल डाल लेंगे. अब मिश्रण से तैयार गोलों को तेल में डालेंगे और ब्राउन होने पर निकाल लेंगे. इसके बाद उसी कढ़ाई में थोड़े से तेल में हींग जीरा का तड़का लगा लेंगे. अब इसी में टमाटर के टुकड़े करके डाल लेंगे. टमाटर जब पक जाएं तो हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लेंगे. यदि संभव हो तो थोड़ा दही भी डाल सकते हैं. इसके बाद तले हुए कोफ्ते भी डाल देंगे. इसके ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डाल देंगे. इसके कुछ समय बाद इसको उतार लेंगे. इस लजीज डिस को रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food Recipe, Healthy food, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें