Prerak Mankad Fifty: प्रेरक मांकड़ का अर्धशतक, पूरन की तूफानी पारी, लखनऊ की अदब से टॉप 4 में वापसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रन बनाए
क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर में झटके 2 विकेट

नई दिल्ली. प्रेरक मांकड़ के अर्धशतक और निकोलस पूरन की तेजतर्रार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने आईपीएल के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की. हैदराबाद की ओर से रखे गए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 19. 2 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाए. इस जीत से लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टॉप 4 में वापसी हो गई है.

क्लासेन और समद ने 58 रन जोड़े
इससे पहले, हेनरिक क्लासेन (47) और अब्दुल समद (नाबाद 37) के बीच छठे विकेट के लिए 40 गेंद में 58 रन की साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए. क्लासेन ने 29 गेंद की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए जबकि समद ने 25 गेंद की पारी में एक चौका और चार छक्के जड़े. अनमोलप्रीत सिंह (27 गेंद में 36), कप्तान एडेन मार्करम (20 गेंद में 28 रन ) और राहुल त्रिपाठी (13 गेंद में 20 रन) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे.

यह भी पढ़ें: मैं विराट भाई का रिप्लेसमेंट हूं… डेब्यू टेस्ट में क्यों तिलमिला उठा भारतीय गेंदबाज? जानिए

क्रुणाल ने लिए 2 विकेट
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए कप्तान क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने 13वें ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट चटकाए. युद्धवीर सिंह, आवेश खान, यश ठाकुर और अमित मिश्रा को एक-एक सफलता मिली. युद्धवीर ने मैच के तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा (पांच गेंद में सात रन) को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच करा कर टीम को पहली सफलता दिलाई.

राहुल त्रिपाठी ने आवेश का स्वागत चौकों से किया
अगले ओवर में  त्रिपाठी ने कप्तान क्रुणाल पंड्या के खिलाफ दो चौके जड़े. उन्होंने पांचवें ओवर में आवेश खान का स्वागत लगातार दो चौकों से किया. इसी ओवर में सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने भी दो चौका लगा कर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया. अगले ओवर में यश ठाकुर के बाउंसर पर त्रिपाठी गच्चा खाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. मार्करम ने नौवें ओवर में अमित मिश्रा के खिलाफ छक्का लगाया लेकिन अनुभवी लेग स्पिनर ने इसी ओवर में अपनी ही गेंद पर अनमोलप्रीत का शानदार कैच लपका.

समद ने छक्के के जरिए हैदराबाद का स्कोर 150 के पार पहुंचाया
क्लासेन ने चौके के खाता खोला. उन्होंने 12वें ओवर में रवि बिश्नोई के खिलाफ चौका और छक्का लगाया। अगले ओवर में क्रुणाल ने लगातार गेंदों पर मार्कराम और ग्लेन फिलिप्स (शून्य) को चलताकर लखनऊ को दोहरी सफलता दिलाई. अब्दुल समद ने 14वें ओवर में ठाकुर के खिलाफ छक्का लगाया तो वहीं क्लासेन ने 16वें ओवर में मिश्रा की लगातार गेंदों को दर्शकों के पास भेजा. समद ने अगले ओवर में क्रुणाल के खिलाफ छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया. आवेश ने 19वें ओवर में समद से छक्का और क्लासेन से चौका खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज को कैच आउट कराया. यश ठाकुर ने आखिरी ओवर में समद से छक्का खाने के बाद भी सिर्फ नौ रन खर्च किए.

Tags: IPL 2023, Krunal pandya, Lucknow Super Giants, Sunrisers Hyderabad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें