अदा शर्मा का असली नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, क्यों बदलना पड़ा नाम?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म में अदा समेत दूसरी एक्ट्रेस की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 81 करोड़  रुपयों की कमाई कर ली है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की भी उम्मीद है. ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी चर्चा में है. फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अदा शर्मा अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते लगातार इंटरव्यू दे रही हैं. हाल ही में अदा शर्मा ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है.

चामंडेश्वरी अय्यार है अदा का असली नाम

अदा शर्मा ने बताया कि उनका असली नाम अदा नहीं है. उन्होंने केवल स्क्रीन के लिए अपना नाम अदा रखा है. हाल ही में यूट्यूबर पावनी मल्होत्रा को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने बताया कि ‘उनका असली नाम ‘चामंडेश्वरी अय्यर’ है. ये बोलचाल की भाषा में थोड़ा कठिन नाम है. इसलिए मैंने अपने नाम बदलने का फैसला लिया है.’ अदा शर्मा बॉलीवुड में करीब 1 दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रही हैं. अदा शर्मा की हाल ही में आई फिल्म केरला स्टोरी काफी चर्चा में है.

अब तक कमा चुकी है 90 करोड़ रुपये

30 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने अब 90 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है. शनिवार को इस फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. अदा शर्मा की एक्टिंग को भी फिल्म में खूब सराहा गया है. अदा शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद अदा ने ‘हम हैं राही कार के’ ‘हर्ट अटैक’,  ‘हंसी तो फंसी’ ‘कमांडो-2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

अदा शर्मा बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस बन गईं हैं. केरला फाइल्स के हिट होने के बाद अदा शर्मा के करियर में भी फायदा मिलने की उम्मीद है. अदा शर्मा काफी टैलेंटेड भी हैं. खूबसूरती के साथ अदा शर्मा जूड़ो कराटे की भी एक्सपर्ट हैं. इतना ही अदा शर्मा डांस की भी क्वीन हैं और बेहतरीन डांस मूव्स से अपने फैन्स का दिल जीतती रहती हैं. अदा शर्मा को गाने का भी शौक है और अक्सर इंटरव्यू में गाने सुनाती हुई नजर आ जाती हैं.

Tags: Adah Sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें