गंगा दशहरा पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या वाले जातक रहें सावधान…कर लें ये उपाय, मिलेगा लाभ!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ओम प्रयास/हरिद्वार. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस तिथि को गंगा का अवतरण दिवस मनाया जाता है. साल 2023 में गंगा दशहरा 30 मई (ज्येष्ठ मास) मंगलवार के दिन सिद्ध योग में मनाया जाएगा. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं. राजा सगर के पुत्रों का कल्याण करने के लिए भगीरथ की तपस्या के बाद मां गंगा धरती पर शिव की जटाओं से होते हुए धरती पर आई थीं.

शास्त्रों में गंगा दशहरा पर स्नान करने का विशेष महत्व बताया जाता है. ज्योतिषाचार्य की मानें तो गंगा दशहरा पर कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की भी जरूरत है. कुंभ, मीन और मकर राशि के जातकों को सर्तक रहना होगा, क्योंकि इन पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है. वहीं जिन जातकों की कुंडली के सप्तम भाग में शनिदेव विराजमान हैं, उन्हें भी चिंता करने की जरूरत है. इसके अलावा, जिन राशियों पर ढैय्या का प्रभाव है, उन्हें भी संभल कर रहना चाहिए.

तब मनाया जाता है गंगा दशहरा
ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्र ने बताया कि जब प्रकृति में 10 योग विद्यमान थे, तब गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं. उस समय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी. बुधवार का दिन था. कन्या राशि में चंद्रमा थे और हस्त नक्षत्र था. जब भी इन 10 योग में से 7 या 8 योग बनते हैं, तब गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. साल 2023 में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को करीब 7 योग बन रहे हैं. हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का विशेष महत्व होता है. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है और इस स्नान से कई फलों की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है.

ये राशियों के जातक रहें सावधान
डॉ. प्रतीक बताते हैं कि इस बार गंगा दशहरे के दिन हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. जिन राशियों पर शनिदेव की साढ़ेसाती, ढैय्या या फिर जिन जातकों की कुंडली के सप्तम घर में शनि महाराज घूम रहे हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है. कुंभ, मीन और मकर राशि पर साढ़ेसाती चल रही है. सिंह और कर्क राशि के सप्तम घर में शनि गोचर कर रहे हैं. इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. जलीय राशि जैसे मकर, कर्क और वृश्चिक वालों को थोड़ी-बहुत परेशानियां हो सकती हैं.

कर लें ये उपाय
डॉ पुरी के अनुसार, इन राशियों के लोगों को विशेष उपाय करने से लाभ मिलेगा. यदि इन राशियों के जातक 10-10 प्रकार की चीजें गंगा में अर्पण करें, जैसे- 10 प्रकार के फूल, 10 प्रकार की मिठाई, 10 प्रकार के फल, 10 प्रकार के रंग और 10 दीपक जलाने से इन राशियों के जातकों को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि बाकी राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा शुभ रहेगा.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Ganga Snan, Haridwar news, Life18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें