सचिन के सामने इस लड़की को इम्‍प्रेस नहीं कर पाए शुभमन गिल, बॉलर ने उखाड़ दिया स्‍टंप, VIDEO वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में ठोका पहला शतक

नई दिल्‍ली. मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को वानखेड़े स्‍टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस तय ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई. गुजरात के फैंस को बड़े लक्ष्य के पीछा करने उतरी टीम के ओपनर शुभमन गिल से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह फ्लॉप रहे. गिल महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन के आउट होने पर स्‍टेडियम में मौजूद एक लड़की ने ऐसा रिएक्शन दिया कि जिसका वीडियो वायरल हो गया. मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस के डगआउट में मौजूद थे.

गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करने आए शुभमन गिल चौथे ओवर में आकाश मधवाल के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे. मधवाल के ओवर की पांचवी गेंद पर गिल ने लेग साइड की तरफ शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह चूक गए और गेंद सीधा स्टंप से जा टकराई. मधवाल की तेज गेंद ने गिल का स्‍टंप उखाड़कर दूर फेंक दिया. इस दौरान एक महिला फैन का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो शुभमन के आउट होते ही काफी मायूस थी. गिल आईपीएल 2023 के 12 मैचों में अब तक 141.37 की स्ट्राइक रेट से 475 रन बना चुके हैं. इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

Tags: IPL 2023, Sachin tendulkar, Shubhman Gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें