Bokaro Crime News : युवक का पेड़ से लटका शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मृत्युंजय कुमार/बोकारो. जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित एक स्कूल परिसर में 24 वर्षीय ऑटो चालक की हत्या कर शव को पेड़ में टांगने का मामला सामने आया है. सुबह शुभम का शव पेड़ लटका देख लोगों ने इसकी सूचना उसके पिता को दी. शुभव बीती रात करीब 9 बजे ऑटो लेकर निकला था. फिर घर नहीं लौटा.

शुभम जब घर नहीं लौटा तो रात करीब डेढ़ बजे उसके पिता अनिल कुमार ने उसके नंबर पर फोन किया. उसने कहा कि आधे घंटा में घर लौट रहा है. लेकिन सुबह तक घर नहीं आया. फिर मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा. मृतक के पिता ने हत्या का आशंका जाहिर की है. उनका कहना है कि शुभम की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है. उन्होंने कहा कि शुभम का किसी से दुश्मनी नहीं था. लेकिन कभी-कभार नशा किया करता था. शाम में उसे एक दोस्त के साथ देखा गया था.

मृतक के शरीर पर थे चोट के निशान
थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 24 वर्षीय युवक का शव बरामद होने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पेड़ से रस्सी के सहारे शव ऑटों में टांग हुआ है. मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा. हालांकि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

Tags: Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें