
रविकांत कुमार/ मधेपुरा.सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा कापरिणाम घोषित गया है. 10 वीं परीक्षा मधेपुरा के दीया ने 100 में से 100 अंक लाकर अपना परचम लहराया है. दरअसल मधेपुरा जिले के होली क्रॉस स्कूल की छात्रा दीया को सीबीएसई बोर्ड के द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम के अनुसार 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. दीया को इंग्लिश लिटरेचर में 94 अंक मिले हैं. हिंदी में 95, गणित में 100, विज्ञान में 99, सोशल साइंस में 99 और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 88 नंबर मिले है.दीया ने गणित में 100 में 100 अंक लाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार से लेकर स्कूल प्रबंधन भी खुश हैं.
विज्ञान की पढ़ाई में काफी रूची, आगे इसी में तलाशेगी भविष्य
दीया ने अपनी सफलता का श्रेय सभी को दिया है. उन्होंने कहा कि सबों ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है.सभी के द्वारा सिखाईगईबातों को मैं अच्छी तरह से अमल कर मेहनत की. इसी का परिणाम है कि आज जिला टॉपर बन पाई. आगे की पढ़ाई के बारे में उन्होंने बताया कि विज्ञान की पढ़ाई में उन्हें काफी रुचि है और उसी विषय की पढ़ाई वह आगे करेंगी.इससे भी बेहतर रिजल्ट लाने का प्रयास करुंगी. विद्यालय में छात्र-छात्राएं अभिभावक व शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिला कर दीया कि सफलता का जश्न मनाया. पिता गोपाल कुमार पेशे से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं और मां पिंकी कुमारी गृहिणी है.
दीया है दो बहन, बचपन से ही दोनों लगनशील
उन्होंने बताया उनकी दो बेटियां हैं. दोनों बेटी बचपन से ही पढ़ने में काफी लग्नशील है.दीया मैं एक अजब की प्रतिभा थी. उन्हें जो शिक्षक पढ़ाते थे, उस पर वह खूब गौर करती थी. आज बेहद खुश हूं की रिजल्ट जारी होने के बाद से ही लोगों के बधाई संदेश आने शुरू हो गए. कुछ लोग फोन कर बधाई दे रहे हैं. स्कूल की प्रिंसिपल डॉ वंदना घोष खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दीया जिस तरह से मेहनत करती थी. हमें लगता था कि सभी विषयों में उन्हें 100 में 100 नंबर आएंगे, लेकिन उन्हें कुछ विषयों में कम अंक आया है. फिर भी उन्होंने जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त की है. विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Madhepura news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 20:47 IST








