CBSE Result 2023 : भीलवाड़ा की बेटी ने 10वीं में 93% हासिल कर बढ़ाया शहर का मान, ऐसे मिली सफलता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 रवि पायक/ भीलवाड़ा. परीक्षा देने के बाद जिन छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार रहता है आज वह इंतजार खत्म हो चुका आ चुका हैं. सीबीएसई 10th का रिजल्ट आ चुका है और टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा के छात्रों ने एक बार फिर सीबीएसई रिजल्ट में बाजी मारी है या फिर यूं कहें भीलवाड़ा की एक बेटी ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि परिवार को ही नहीं बल्कि भीलवाड़ा को गौरवान्वित महसूस कराया है हम बात कर रहे हैं भीलवाड़ा की बेटी साक्षी जुलानी की जोसीबीएसई 10th का एग्जाम 93 परसेंट का स्कोर किया है.

सोशल मीडिया से बनाई दूरी
साक्षी का कहना है कि दृढ़ निश्चय हो और आप सही तरीके से पढ़ाई करें तो आप सफलता को आसानी से हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको कई प्रकार के चीजों का त्याग भी करना पड़ेगा.सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्ट्रा और स्नैपचैट जेसी कई ऐसी चीजें जो आपके ध्यान को पढ़ाई से दूर ले जाती है, यहां तक अपने मोबाइल को एक तरीके से बंद करके ही रख दिया था. मोबाइल का रिचार्ज भी कभी नहीं कराया. साक्षी एक उदाहरण बन चुकी है कि कैसे हम सोशल मीडिया से दूर रहकर अपने जीवन में सफलता को हासिल कर सकते है.

भीलवाड़ा शहर के शास्त्री नगर की रहने वाली साक्षी झुलनी ने कहा कि सबसे पहले मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को और सबसे ज्यादा अपनी दादी को देना चाहूंगी. साक्षी का कहना है कि मेरे टीचर्स ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया है उसके लिए क्रेडिट उनको भी जाता हैं . जिसकी वजह से आज मैंने सीबीएसई परीक्षा में 93 परसेंटेज हासिल किया है. इसके साथ ही में हर एक स्टूडेंट को यही मैसेज देना चाहती हूं कि कभी भी कम अंक आने के बाद हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. साक्षी आने वाले समय में JEE Advance और JEE Mains एग्जाम क्लियर करके आईआईटी में जाना चाहती है और अपने देश का नाम रोशन करना चाहती है.

क्वालिटी की पढ़ाई करें
वहीं दूसरी तरफ साक्षी की मां प्रीति इस मौके पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा किमुझे अपनी बेटी पर गर्व है कि उन्होंने दसवीं में अच्छे परसेंटेज हासिल किए इसका पूरा श्रेय इनकी मेहनत को जाता है. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी लगन से की है इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि साक्षी ने क्वांटिटी ना देखकर क्वालिटी की पढ़ाई की है. जितना भी इन्होंने पढ़ा है औऱ पूरा ध्यान से पढ़ा. पढ़ाई के आगे इसने किसी और चीज में इंटरेस्ट है नहीं दिखाया. वहीं मैं दूसरे बच्चों के परिजनों से यही कहना चाहूंगी कि अपने बच्चों को प्यार से समझाएं उन्हें डांटे ना जिससे उन्हें पढ़ाई बोझ ना लगे.मोबाइल से बच्चों को पढ़ाई के समय दूर रखें जितना हो सके उन्हें यह बताएं कि कम पढ़े लेकिन अच्छी तरह से पढ़े जिसे एग्जाम में कोई प्रेशर ना हो.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 20:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें