Explainer: क्या है सुपर बेबी? क्या जेनेटिक बीमारियों का यही है बचाव? जानें भारत में क्यों नहीं हो सकता 3 डीएनए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) में जब से वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से सुपर बेबी (Super Baby) को जन्म दिया गया है, तब से हर कोई यह जानना चाहता है यह सुपर बेबी क्या है? क्या सुपर बेबी में सुपर पावर्स है, जिसके चलते जेनेटिक बीमारियों से निजात मिल सकती है? क्या भारत में भी इस तकनीक का इस्तेमाल हो सकता है?सुपर बेबी को लेकर तमाम सवालों के जवाब News18 ने जेनेटिक्स की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर वेरोनिका से लिए.

डॉक्टर वेरोनिका ने कहा कि सबसे पहले तो मैं आप के माध्यम से यह बताना चाहूंगी कि यह सुपर बेबी कोई सुपरपावर्स के साथ पैदा नहीं हुआ है. ना तो यह कोई आईआईटी क्रैक करेगा और ना इस बच्चे में कोई सुपर शक्ति है. यह एक सिंपल सी बात है कि टेक्नोलॉजी द्वारा एक कोशिश की गई है जिससे जेनेटिक बीमारी को प्रिवेंट किया जाए.

कैसे बनता है सुपर बेबी
सुपर बेबी ऐसे बनता है कि अगर किसी मदर को माइटोकांड्रिया की प्रॉब्लम है तो साइटोप्लाज्म को अगर चेंज कर दिया जाए और न्यू क्लास किसी और का दे दिया जाए और साइटोप्लाज्म किसी और का दे दिया जाए तो जो next-generation है तो उसको यह दिक्कत नहीं होगी.

क्या भरत में हो सकता है सुपरबेबी?
डॉक्टर वेरोनिका ने कहा इससे काफी एथिकल इशू हो सकते है. कुछ लोग इसे कॉम्प्लेक्शन या डिजाइनर बेबी के लिए या लुक्स के लिए यूज कर सकते हैं. अभी यह टेक्नोलॉजी भारत में नहीं आई है,
लेकिन अगर ऐसा कोई केस होता है, जिसमें बहुत ज्यादा जरूरत है तो परमिशन के माध्यम से तीन डीएनए कर सकते हैं और उसको इस्तेमाल कर सकते हैं. यह तकनीक माइटोकांड्रिया में काफी यूजफुल है, लेकिन इसके लिए परमिशन लेनी होगी.

ये भी पढ़ें: Super Baby: इतिहास में पहली बार, 3 लोगों के DNA से पैदा हुआ अद्भुत बच्‍चा, नहीं होगी जेनेटिक बीमारी

क्या साइंस नेचर से आगे निकल गया?
डॉक्टर वेरोनिका ने कहा कि हम कभी भी नेचर से आगे नहीं जा सकते. नेचर ने जो क्रिएट किया है वह हमेशा से सबसे ऊपर रहेगा, लेकिन अभी साइंस में बस यह हो रहा है कि धीरे-धीरे करके इन बीमारियों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. बीमारियों को प्रिवेंट किया जाए, यही लक्ष्य है.

Tags: Baby, Genetic diseases, Health News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें