पठान मूवी के ‘बिकनी विवाद’ पर बोलीं दीपिका पादुकोण, कॉन्ट्रोवर्सी के समय इस काम थीं व्यस्त, बोलीं-‘मुझे फर्क….’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं. रोमांटिक फिल्में और रियल कहानियों के साथ दीपिका पादुकोण एक्शन की भी क्वीन हैं. फिल्मों के साथ दीपिका पादुकोण सामाजिक सरोकारों में भी हिस्सा लेती हैं. दीपिका मेंटल हैल्थ के लिए भी एक एनजीओ चलाती हैं. इन सब के बावजूद दीपिका पादुकोण कभी कभी विवादों में भी आ जाती हैं. दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर दीपिका खूब सुर्खियों में रहीं थीं.

फिल्म में दीपिका की बिकनी पर काफी बवाल कटा था. लंबे समय तक चले इस विवाद का फायदा भी फिल्म को हुआ और सुपरहिट हो गई. दीपिका पादुकोण ने पहली बार बिकनी विवाद पर बयान दिया है. हाल ही में टाइम्स मैग्जीन में शूट के लिए दीपिका पादुकोण से जब पूछा गया कि बिकनी को लेकर विवाद पर आपका क्या कहना है? इसके जवाब में दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘विवाद के समय मैं अपने काम में व्यस्त थी. मुझे नहीं पता कि मेरी जिंदगी में इन सब बातों के असर पर मुझे क्या बोलना चाहिए. हालांकि मैं ये कह सकती हूं कि मुझे वास्तव में इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता.’

विवादों में रही थी दीपिका की ‘बिकनी’
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. ये फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में रही थी. फिल्म का गाना रिलीज होते ही इस पर विवाद छिड़ गया था. दीपिका ने गाने में भगवा कलर की बिकनी पहनी हुई थी. जिसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. सोशल मीडिया पर भी इसका कड़ा विरोध देखने को मिला था. हालांकि फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई. पठान फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 452 करोड़ रुपये कमाए थे. बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है.

जेएनयू में विजिट को लेकर भी उठा था विवाद
दीपिका पादुकोण इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं. साल 2020 में अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने जेएनयू का भी दौरा किया था. यहां दीपिका पादुकोण के पहुंचते ही राजनीति गर्मा गई थी. हालांकि दीपिका ने हाल ही में बयान दिया है कि उन्हें कॉन्ट्रोवर्सीज से कोई फर्क नहीं पड़ता.

Tags: Deepika padukone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें