
नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2024 Date Sheet). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है (CBSE Board Exams). इसके साथ ही कई अन्य जरूरी अपडेट्स भी प्रेस रिलीज के जरिए जारी किए हैं. साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी इम्पॉर्टेंट इन्फॉर्मेशन सामने आई है.
सीबीएसई बोर्ड ने अभी से 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है (CBSE Board 10th 12th Exams 2024) सीबीएसई ने एक ऑफिशियल प्रेस विज्ञप्ति में लिखा- बोर्ड ने 15 फरवरी 2024 से इस सेशन की परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि बोर्ड 15 फरवरी 2024 से प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू कर देगा.
बाद में आएगा पूरा शेड्यूल
सीबीएसई ने अभी बोर्ड परीक्षा की सिर्फ डेट बताई है. सीबीएसई कक्षा 10वीं डेटशीट 2024 और सीबीएसई कक्षा 12वीं डेटशीट 2024 की घोषणा बाद में की जाएगी (CBSE 10th 12th Exam 2024). आपकी जानकारी के लिए बता दें, शैक्षणिक सत्र 2022-23 में भी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं.
2023 में कब हुई थी परीक्षा?
इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 के बीच हुई थी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक चली थी (CBSE Board Exam 2024 Date Sheet). साल 2022 में ही सीबीएसई बोर्ड ने 2023 बोर्ड परीक्षा शेड्यूल का ऐलान कर दिया था (CBSE Board Exam Schedule).
ये भी पढ़ें:
इन खूबियों के बिना नहीं बन पाएंगे IAS, सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी रहेंगे परेशान
JNV, KV, निजी स्कूल, कहां का कैसा रहा रिजल्ट? पास प्रतिशत से समझें आंकड़े
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CBSE Board Exam Datesheet, CBSE board results
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:32 IST








