
अंकित कुमार सिंह/ सीवान: सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया हैं. रिजल्ट आने के बाद से कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल कायम है. वहीं कई जगह स्टूडेंट जमकर आतिशबाजी व खुशी का इजहार कर रहे हैं. परिवार वाले अपने बच्चों को सर्वाधिक अंक लाने पर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी करा रहे हैं. इसके अलावा रिश्तेदार भी फोन कॉल के माध्यम से बधाई दे रहे हैं. इसी क्रम में सीवान की बेटी खुशबू सौरभ ने भी दसवीं में 95% अंक लाकर परचम लहराया है. जिसकी खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने काफी संघर्ष के बाद सफलता पाई है.
खुशबू सौरभ 6 घंटे रोजाना करती थी पढ़ाई
दरअसल, सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत नैनपुरा गांव के रहने वाले मिथलेश सिंह की पुत्री खुशबू सौरभ ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी सीबीएसई बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिसमे उन्होंने 500 में से 475 मार्क्स लाया है. खुशबू इसके लिए रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करती थी. खुशबू कंधवरा स्थिति डीएवी सेंचुरी विद्यालय की छात्रा है. खुशबू कोचिंग क्लास के लिए 2 किलोमीटर का सफर पैदल तय करती थी. जिसके बाद छात्रा को यह सफलता मिली.
डॉक्टर बनकर जनसेवा करने का है सपना
खुशबु सौरभ ने बताया कि उनका प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गांव के गवर्नमेंट विद्यालय से हुआ है.आगे चलकर उनके परिवार वालों ने बेहतर शिक्षा के लिए एडमिशन सीवान के कंधवारा स्थित डीएवी सेंचुरी में करा दिया था. इसी स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की और एग्जाम दिया. जिसमें 95 फीसदी अंक प्राप्त हुआ. खुशबू ने बताया कि उसके फूफा मनोज कुमार चाइल्ड स्पेशलिस्ट है. वे लोगों की सेवा करते हैं. उनसे प्रेरित होकर डॉक्टर बनना चाहते हैं और लोगों की सेवा करना चाहते हैं. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देने का प्लान है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Siwan news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:40 IST








